FACT Recruitment: इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट्समैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, इंजीनियर डिजाइन, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर समेत कुल 34 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सरकारी कंपनी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है। FACT की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
इंजीनियरिंग वालों के लिए बड़ा मौका
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है। केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन और सिविल इंजीनियरिंग से पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी मांगा गया है। अलग-अलग पदों के अनुसार 1 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक का अनुभव जरूरी रखा गया है। भर्ती में डिजाइनिंग, पाइपिंग, ड्राफ्टिंग, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, ऑटोमेशन और स्ट्रक्चरल डिजाइन जैसे तकनीकी कार्य शामिल होंगे।
हर पद पर शानदार पैकेज
- ड्राफ्ट्समैन: 25,750 रुपये से 36,770 रुपये प्रति माह
- सीनियर ड्राफ्ट्समैन: 31,700 रुपये से 42,660 रुपये प्रति माह
- इंजीनियर डिजाइन: 35,520 रुपये से 47,120 रुपये प्रति माह
- डिप्टी मैनेजर/सीनियर मैनेजर/एजीएम: 40,000 रुपये से 67,240 रुपये प्रति माह
सरकारी कंपनी में इतनी अच्छी सैलरी और तकनीकी क्षेत्र में काम करने का मौका युवाओं के लिए काफी आकर्षक माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: मुंबई में बैंकिंग सेक्टर की बड़ी नौकरी, IBPS देगा 30 लाख तक का सालाना पैकेज
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

- ड्राफ्ट्समैन और सीनियर ड्राफ्ट्समैन पदों के लिए स्किल टेस्ट होगा
- टेस्ट इंजीनियरिंग ड्राफ्टिंग सॉफ्टवेयर आधारित होगा
- मेरिट सूची परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर बनेगी
- पुराने डिप्लोमा वर्ष और अधिक आयु को महत्व दिया जाएगा
- इंजीनियर डिजाइन, डिप्टी मैनेजर और अन्य वरिष्ठ पदों पर चयन इंटरव्यू से होगा
उम्मीदवारों का चयन तकनीकी ज्ञान और अनुभव के आधार पर किया जाएगा
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- उम्मीदवार FACT की आधिकारिक वेबसाइट www.fact.in पर जाएं
- होमपेज पर “Recruitment” या “FACT FEDO Recruitment 2026” लिंक खोलें
- नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़कर अपनी योग्यता जांच लें
- “Apply Online” पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
ये भी पढ़ें: राजस्थान टीचिंग भर्ती शुरू: 3540 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन
युवाओं के लिए शानदार अवसर
देश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग और डिप्लोमा धारकों के लिए FACT Vacancy 2026 एक शानदार अवसर बनकर सामने आई है। खास बात यह है कि भर्ती में तकनीकी अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को अच्छी सैलरी भी मिलेगी।

नगमा, एक प्रोफेशनल डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं जैसे विषयों पर लिखने का 3 साल का अनुभव है। वर्तमान में वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं।






