राजस्थान टीचिंग भर्ती शुरू: 3540 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

Government Jobs: RSSB Recruitment 2026 के तहत 3540 Teaching Associate पदों पर भर्ती शुरू हो गई है, इच्छुक उम्मीदवार 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
by

Teaching Jobs: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) ने Teaching Associate के 3540 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है जो शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

3540 पदों पर होगी भर्ती

RSSB द्वारा जारी इस भर्ती अभियान के तहत Teaching Associate के कुल 3540 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से निकाली गई है। बड़ी संख्या में पद होने के कारण यह युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका माना जा रहा है।

3540 पदों पर होगी भर्ती

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने NET, SLET या SET परीक्षा उत्तीर्ण की हो। अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बिहार में 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 7 मई से करें आवेदन!

आयु सीमा और छूट

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जनवरी 2027 के आधार पर
  • आरक्षित वर्ग: सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट उपलब्ध

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है

  • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करे
  • SSO Rajasthan Portal के माध्यम से भी लॉग-इन कर आवेदन कर सकते
  • आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है

OTR के बाद ही फॉर्म भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है

ये भी पढ़ें: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

आवेदन शुल्क की जानकारी

  • सामान्य वर्ग / अन्य राज्य: ₹600
  • ओबीसी (NCL) / EWS / SC / ST / दिव्यांग (राजस्थान): ₹400

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज और निर्देश

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सही तरीके से भरनी होगी। इसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी विवरण शामिल होंगे। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है, इसलिए फॉर्म भरते समय सावधानी बरतना जरूरी है।

खबर शेयर करें: