Google Summer Internship 2026: अगर आप टेक्नोलॉजी और कोडिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google ने अपने Summer Internship Program 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक में काम करने और अनुभवी इंजीनियरों से सीखने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
Google की यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी भूमिकाओं के लिए है। आवेदन वही छात्र कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एसोसिएट, बैचलर, मास्टर्स या ड्यूल डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा उनका विषय कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या इससे जुड़ा कोई तकनीकी क्षेत्र होना चाहिए।
इंटर्नशिप से नौकरी का रास्ता भी खुल सकता है
Google ने बताया है कि उम्मीदवारों को अपना कोर्स पूरा होने के बाद फुल-टाइम नौकरी के लिए उपलब्ध होना चाहिए। कई मामलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंटर्न्स को कंपनी की ओर से प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) भी दिया जाता है। ऐसे में यह इंटर्नशिप सिर्फ सीखने का ही नहीं, बल्कि करियर की शुरुआत का भी एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: इंजीनियर हैं तो तुरंत देखें, बिना परीक्षा सीधी भर्ती, ₹96,000 सैलरी वाली नौकरी के लिए आवेदन शुरू
किन स्किल्स की होगी जरूरत?

इस इंटर्नशिप के लिए मजबूत तकनीकी ज्ञान होना जरूरी है। उम्मीदवारों को Java, C++, Python या JavaScript जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की अच्छी समझ होनी चाहिए। साथ ही Data Structures और Algorithms की जानकारी भी महत्वपूर्ण मानी गई है। Google ऐसे छात्रों को प्राथमिकता दे सकता है जिनमें टीम के साथ काम करने की क्षमता, अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स और समस्याओं का समाधान निकालने की सोच हो।
इंटर्नशिप के दौरान क्या मिलेगा अनुभव?
चयनित छात्रों को Google के विभिन्न कार्यालयों में काम करने का अवसर मिलेगा। वे कंपनी के प्रमुख सॉफ्टवेयर और प्रोडक्ट्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और वास्तविक कार्य अनुभव हासिल करेंगे। इंटर्न्स को एक मेंटर भी दिया जाएगा, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान उनका मार्गदर्शन करेगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! TGT समेत कई पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक छात्र Google के आधिकारिक करियर पोर्टल (careers.google.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उन्हें अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी और साथ में अपडेटेड रिज्यूमे तथा वर्तमान मार्कशीट अपलोड करनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून तय की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

दानियाल, एक अनुभवी मल्टीमीडिया पत्रकार हैं। Hind 24 की डिजिटल डेस्क पर सीनियर पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। Hind 24 पर तेज और विश्वसनीय अपडेट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।






