Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक Viral Video सामने आया है, जिसमें पति और पत्नी बीच सड़क पर आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के पास की बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
मारपीट का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पति और पत्नी के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान चप्पल से भी एक-दूसरे पर वार किए गए। वीडियो में पत्नी पति को पकड़े हुए सड़क पर बैठी नजर आ रही है, जबकि पति भी कई बार थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: शिकार समझकर आगे बढ़ा सांप, लेकिन इंसान ने पल भर में पलट दिया खेल, इंटरनेट पर मचा बवाल
पैसों को लेकर बताया जा रहा विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति एक ढाबे पर काम करता है। बताया जा रहा है कि पत्नी घरेलू खर्च के लिए उससे पैसे मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले घटनाक्रम की वजह को लेकर अलग-अलग तरह की बातें भी सामने आ रही हैं।
राहगीर बने तमाशबीन
घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे कई लोग वहां रुक गए और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया, लेकिन वीडियो में किसी के हस्तक्षेप करने या दोनों को अलग करने की कोशिश करते हुए नहीं देखा गया। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी इस ओर खिंच गया।
ये भी पढ़ें: रील बनाने के चक्कर में युवक ने किया मजाक, बंदर ने सिखाया ऐसा सबक… देखें पूरा वीडियो
सोशल मीडिया पर चर्चा
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीच सड़क पर हुए इस विवाद ने स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना दिया है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं।

दानियाल, एक अनुभवी मल्टीमीडिया पत्रकार हैं। Hind 24 की डिजिटल डेस्क पर सीनियर पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। Hind 24 पर तेज और विश्वसनीय अपडेट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।





