CBSE 12th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। छात्र लगातार यह जानना चाहते हैं कि आखिर CBSE 12th Result 2026 कब जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने अब तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। CBSE की ओर से साफ किया गया है कि इस बार भी रिजल्ट डेट और टाइम पहले से घोषित नहीं किए जाएंगे। परिणाम सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के बीच रिजल्ट को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
रिजल्ट डेट को लेकर क्या है ताजा अपडेट?
CBSE बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी करने से पहले किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं करता। इस बार भी बोर्ड ने अपनी पुरानी प्रक्रिया को जारी रखा है। जैसे ही कॉपियों का मूल्यांकन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होंगी, रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा।बोर्ड की ओर से फिलहाल केवल इतना कहा गया है कि छात्र नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट अचानक किसी भी दिन जारी किया जा सकता है।
कब हुई थी CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा?
CBSE Class 12 बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के साथ-साथ विदेशों में भी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।बोर्ड परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कराई गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IIT से करोड़ों का पैकेज चाहिए? JEE Advanced के बाद भूलकर भी न चुनें गलत Branch

ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें results.cbse.nic.in
- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा
- रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
रिजल्ट चेक करने की जरूरी जानकारी
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों के पास कुछ जरूरी जानकारी होनी चाहिए।
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड ID
छात्रों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट जारी होने से पहले ही ये सभी जानकारी संभालकर रखें।
इस बार रिजल्ट में क्या रहेगा खास?
CBSE इस बार भी रिजल्ट के साथ कई अहम आंकड़े जारी करेगा। इसमें कुल पास प्रतिशत, लड़के और लड़कियों का प्रदर्शन, राज्यवार डेटा और अन्य पोस्ट-रिजल्ट डिटेल्स शामिल होंगी।हर साल की तरह इस बार भी छात्र अपने प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स और पास प्रतिशत से जुड़ी जानकारी भी साझा करेगा।
ये भी पढ़ें: IIT का सपना हुआ आसान, बिना Entrance Exam के शुरू हुए एडमिशन, जल्दी करें आवेदन!
छात्रों को अपडेट्स पर रखनी होगी नजर
CBSE 12th Result 2026 की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट डेट पहले से घोषित नहीं होगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स और लेटेस्ट अपडेट्स पर लगातार नजर बनाए रखें।

नगमा, एक प्रोफेशनल डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं जैसे विषयों पर लिखने का 3 साल का अनुभव है। वर्तमान में वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं।






