IIT Madras Admission: देश के प्रतिष्ठित संस्थान Indian Institute of Technology Madras ने छात्रों के लिए ए क बड़ा अवसर पेश किया है। अब छात्र बिना JEE Main और JEE Advanced परीक्षा दिए भी IIT में पढ़ाई कर सकेंगे। IIT Madras ने अपने चार वर्षीय ऑनलाइन BS Program in Data Science and Applications के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए खास है जो टेक्नोलॉजी और डेटा साइंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश JEE परीक्षा नहीं दे पाए।
छात्रों को मिलेगा सीधा प्रवेश
IIT Madras के अनुसार, जिन छात्रों ने JEE Main के माध्यम से JEE Advanced के लिए क्वालिफाई किया है, उन्हें इस प्रोग्राम में डायरेक्ट एंट्री दी जाएगी। ऐसे छात्रों को किसी अतिरिक्त चयन परीक्षा परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। वहीं, जिन छात्रों ने JEE Main नहीं दिया है या JEE Advanced के लिए क्वालिफाई नहीं किया, उन्हें एक अलग क्वालिफायर रूट से प्रवेश लेना होगा। इस प्रक्रिया के तहत छात्रों को पहले चार सप्ताह का ऑनलाइन प्रीपरेटरी मॉड्यूल पूरा करना होगा।
प्रक्रिया में क्या होगा खास
चयन परीक्षा प्रक्रिया के दौरान छात्रों को ऑनलाइन लेक्चर, असाइनमेंट और लाइव क्लासेस के जरिए पढ़ाया जाएगा। इसमें चार मुख्य विषय शामिल होंगे – English I, Mathematics for Data Science, Statistics for Data Science और Computational Thinking। हर सप्ताह छात्रों को असाइनमेंट जमा करना होगा। चार सप्ताह के अंत में आयोजित होने वाली क्वालिफायर परीक्षा में सफल होने पर छात्र इस BS Program में दाखिला ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें: IT का सपना हुआ आसान, बिना Entrance Exam के शुरू हुए एडमिशन, जल्दी करें आवेदन!
12वीं पास छात्रों के लिए खुला है मौका
इस BS Program के लिए किसी विशेष स्ट्रीम की आवश्यकता नहीं रखी गई है। कोई भी छात्र जिसने 12वीं पास की हो और जिसके पास 10वीं स्तर का गणित और अंग्रेजी का ज्ञान हो, वह आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, कक्षा 11 की परीक्षा दे चुके छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, उन्हें कोर्स में अंतिम प्रवेश 12वीं पास करने के बाद ही मिलेगा।
नौकरी और दूसरी डिग्री के साथ भी कर सकेंगे पढ़ाई
इस ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र इसे अपनी फुल-टाइम जॉब या किसी अन्य ऑफलाइन कॉलेज डिग्री के साथ आसानी से कर सकें। यही वजह है कि देशभर के हजारों छात्र पहले से इस प्रोग्राम का हिस्सा हैं। ऑनलाइन मोड होने के कारण छात्रों को किसी शहर में जाकर रहने या कैंपस में उपस्थित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में ऑनलाइन टेक्निकल डिग्री की मांग तेजी से बढ़ेगी और IIT Madras का यह मॉडल नई शिक्षा व्यवस्था के लिए उदाहरण बन सकता है।
बीच में पढ़ाई छोड़ने पर भी मिलेगा सर्टिफिकेट

इस प्रोग्राम की एक और खासियत इसका मल्टीपल एग्जिट सिस्टम है। यदि कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ना चाहता है, तो उसे खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा। एक साल पूरा करने पर छात्र को Foundation Certificate मिलेगा। दो साल बाद Data Science या Programming में Diploma प्राप्त किया जा सकेगा। तीन साल बाद BSc Degree और चार साल पूरा करने पर BS Degree प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, आगे AI और ML में PG Diploma और MTech का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
फीस की पूरी जानकारी
- फाउंडेशन लेवल की फीस: ₹48,000
- पूरी BS Degree की फीस: ₹3.86 लाख से ₹4.50 लाख तक
- AI और ML में MTech की फीस: ₹7.90 लाख तक
- आवेदन शुल्क (General Category): ₹4,000
- आवेदन शुल्क (SC/ST Category): ₹2,000
Data Science क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए शुरू हुआ कोर्स
IIT Madras का कहना है कि यह प्रोग्राम भारत में तेजी से बढ़ रही Data Science, Artificial Intelligence और Embedded Manufacturing सेक्टर की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। आज के समय में डेटा साइंस और AI प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में मदद करेगा और उन्हें बेहतर करियर अवसर प्रदान करेगा।

नगमा, एक प्रोफेशनल डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं जैसे विषयों पर लिखने का 3 साल का अनुभव है। वर्तमान में वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं।






