10वीं-ITI पास युवाओं के लिए मौका: बिजली विभाग में निकली सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

PSPCL Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
by

PSPCL Recruitment 2026 Notification: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। विभाग द्वारा जारी दो अलग-अलग भर्ती विज्ञापनों CRA 317/2026 और CRA 318/2026 के तहत कुल 6,289 रिक्त पद भरे जाएंगे। यह भर्ती 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

दो विज्ञापनों में कुल 6,289 पद

विज्ञापन संख्यापद का नामकुल पदों की संख्या
CRA 317/2026असिस्टेंट लाइनमैन (ALM)3,289 पद
CRA 318/2026असिस्टेंट लाइनमैन (ALM)3,000 पद
कुल पद6,289 पद

पीएसपीसीएल ने भर्ती प्रक्रिया को दो अलग-अलग नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी किया है। इनमें CRA 317/2026 के तहत 3,289 पद और CRA 318/2026 के तहत 3,000 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी संस्थान में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका: DRDO दे रहा है ₹30,000 महीना

योग्यता और जरूरी शर्तें

योग्यता और जरूरी शर्तें

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है। उम्मीदवार के लिए 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पढ़ना और उसमें उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य शर्त रखी गई है।

आयु सीमा और वेतनमान

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को वित्तीय परिपत्र संख्या 21/2022 के अनुसार शुरुआती बेसिक वेतन 19,990 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। वेतनमान 7वें वेतन आयोग के प्रावधानों के अनुरूप लागू होगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

श्रेणीकुल शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और अन्य1,416 रुपये + बैंक शुल्क
एससी एवं पीडब्ल्यूडी885 रुपये + बैंक शुल्क

उम्मीदवारों का चयन लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और अन्य श्रेणियों के लिए 1,416 रुपये तथा बैंक शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 885 रुपये तथा बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें: NDA, NA और CDS फॉर्म भरने की लास्ट डेट, तुरंत करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट (www.pspcl.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट के भर्ती या पब्लिक नोटिस सेक्शन में उपलब्ध संबंधित विज्ञापन लिंक के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से जमा किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

खबर शेयर करें: