UPSC NDA CDS 2 2026: यूपीएससी की ओर से आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), नेवल एकेडमी (NA) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS 2) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 9 जून निर्धारित है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। आज के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।
NDA और NA के लिए शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA/10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। NA पदों के लिए अभ्यर्थी का फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास होना या अध्ययनरत होना जरूरी है। आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 16.5 वर्ष से कम और अधिकतम 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: झारखंड में 1733 जेल वार्डर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
CDS भर्ती के लिए योग्यता और आयु मानदंड

कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS 2) भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है। इस भर्ती में आवेदन के लिए आयु सीमा पदानुसार निर्धारित है, जिसमें न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 24/25 वर्ष तक तय की गई है।
आवेदन शुल्क और छूट की व्यवस्था
NDA और NA पदों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि CDS परीक्षा के लिए 200 रुपये शुल्क रखा गया है। यह शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को जमा करना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है और वे निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सरकारी संस्थान में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका: DRDO दे रहा है ₹30,000 महीना, तुरंत देखें पूरी जानकारी
आवेदन प्रक्रिया और भर्ती विवरण
- उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन करके सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा।
- फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना आवश्यक है।
इस भर्ती अभियान के तहत NDA और NA के कुल 394 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जबकि CDS 2 के माध्यम से कुल 451 पदों पर भर्ती की जाएगी।

दानियाल, एक अनुभवी मल्टीमीडिया पत्रकार हैं। Hind 24 की डिजिटल डेस्क पर सीनियर पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। Hind 24 पर तेज और विश्वसनीय अपडेट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।






