DRDO Paid Internship 2026: डी आरडीओ पेड इंटर्नशिप 2026 के तहत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देशभर की 11 प्रमुख लैब्स में कुल 355 इंटर्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर इंजीनियरिंग और साइंस के फाइनल ईयर के छात्रों के लिए है, जहां उन्हें वैज्ञानिकों के साथ लाइव रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव मिलेगा। अधिकांश इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने निर्धारित की गई है।
स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया
विभिन्न लैब्स में स्टाइपेंड की राशि अलग-अलग तय की गई है। कुछ केंद्रों में पूरी अवधि के लिए 30,000 रुपये दो किस्तों में दिए जाएंगे, जबकि कई लैब्स में 5,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से स्टाइपेंड मिलेगा। चयन प्रक्रिया में संबंधित लैब के नियमों के अनुसार शैक्षणिक प्रदर्शन, न्यूनतम CGPA या प्रतिशत और इंटरव्यू को आधार बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: झारखंड में 1733 जेल वार्डर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
किन लैब्स में कितनी सीटें

दिल्ली स्थित SAG में 40, हैदराबाद के RCI में 160, देहरादून के DEAL में 45, अंबरनाथ के NMRL में 20, कोच्चि के NPOL में 35, जोधपुर के DLJ में 9, चांदीपुर के ITR में 27, बेंगलुरु के MTRDC में 10, मैसूर के DIBT में 2, कानपुर के DMSRDE में 20 और नासिक के ACEM में 5 इंटर्न पद उपलब्ध हैं। इन सभी लैब्स में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून से 30 जून 2026 के बीच निर्धारित की गई है।
योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
इन इंटर्नशिप के लिए बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, एमएससी या संबंधित इंजीनियरिंग एवं साइंस पाठ्यक्रमों के फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं। कुछ लैब्स में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA तथा कुछ में 7.0 CGPA या 65 प्रतिशत अंकों की शर्त रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया लैब के अनुसार ऑफलाइन, ईमेल या स्पीड पोस्ट के माध्यम से पूरी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: यूपी कांस्टेबल परीक्षा देने जा रहे हैं? जान लें क्या ले जाना है और क्या नहीं, वरना रुक सकती है एंट्री
आवेदन से पहले यह शर्त जरूर जानें
- कॉलेज/संस्थान के HOD या प्रिंसिपल द्वारा जारी NOC या रेफरल लेटर अनिवार्य।
- NOC या रेफरल लेटर के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को संबंधित लैब की अंतिम तिथि से पहले निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा।

नगमा, एक प्रोफेशनल डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं जैसे विषयों पर लिखने का 3 साल का अनुभव है। वर्तमान में वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं।






