सोना खरीदने जा रहे हैं? पहले देख लें आज का लेटेस्ट गोल्ड और सिल्वर रेट

Gold Price Today 2026: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर की कमजोरी के बीच गोल्ड महंगा हुआ।
by

Gold Price Today 2026 India: देशभर के सर्राफा बाजार में 10 जून को सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में गिरावट आई है। ऐसे में आभूषण या निवेश के लिए खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए ताजा भाव जानना जरूरी हो गया है।

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,53,320₹1,40,560₹1,15,030
मुंबई₹1,53,170₹1,40,410₹1,14,880
कोलकाता₹1,53,170₹1,40,410₹1,14,880
चेन्नई₹1,54,920₹1,42,010₹1,19,210
बेंगलुरु₹1,53,170₹1,40,410₹1,14,880
हैदराबाद₹1,53,170₹1,40,410₹1,14,880
लखनऊ₹1,53,320₹1,40,560₹1,15,030
पटना₹1,53,220₹1,40,460₹1,14,930
जयपुर₹1,53,320 ₹1,40,560₹1,15,030
अहमदाबाद₹1,53,220₹1,40,460₹1,14,930

सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी

एक दिन की गिरावट के बाद सोना लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹1,480 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,360 महंगा हुआ है। इससे पहले 8 जून को 24 कैरेट सोने के भाव में ₹1,040 और 22 कैरेट सोने में ₹950 की गिरावट दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: पैसे कम, फायदा ज्यादा! इस पेनी स्टॉक ने पहली बार बोनस शेयर देने का किया ऐलान

दिल्ली में क्या हैं ताजा रेट

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ी है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी ₹10 महंगा हुआ है। सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक आर्थिक संकेतकों का असर कीमती धातुओं के बाजार पर दिखाई दे रहा है।

चांदी के दाम में फिर आई कमजोरी

चांदी के दाम में फिर आई कमजोरी

चांदी की कीमतों में एक दिन की स्थिरता के बाद फिर गिरावट देखने को मिली है। 8 जून को चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम ₹5,000 की कमी आई थी। इसके अलावा 7 जून की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में चांदी ₹15,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई थी। अब 10 जून को चांदी के भाव में ₹100 प्रति किलो की और गिरावट दर्ज की गई है।

महानगरों में चांदी का भाव

दिल्ली में एक किलो चांदी का भाव ₹100 घटकर ₹2,59,900 पर पहुंच गया है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव ₹2,69,900 प्रति किलो है, जो चारों प्रमुख महानगरों में सबसे अधिक है।

ये भी पढ़ें: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें अब कितना देना होगा पैसा

कीमतों में बदलाव की वजह

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में नरमी ने सोने को समर्थन दिया है। दूसरी ओर औद्योगिक मांग में कमी के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है, जिसके चलते इसके दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई सोने और चांदी की कीमतें विभिन्न बाजार स्रोतों पर आधारित हैं। अलग-अलग शहरों, ज्वेलर्स और टैक्स/मेकिंग चार्ज के कारण वास्तविक कीमतों में अंतर हो सकता है। खरीदारी या निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा भाव की पुष्टि अवश्य करें।

खबर शेयर करें: