Punjab Haryana High Court Recruitment 2026: Punjab और Haryana High Court के द्वारा सफाई सेवक (Sweeper) और माली (Gardener) के कुल 167 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कुल पदों का विवरण
जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 167 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सफाई सेवक के 75 पद और माली के 92 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ये भी पढ़ें: 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए मौका: बिजली विभाग में निकली सरकारी नौकरी
आयु सीमा निर्धारित
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।
माली पद के लिए योग्यता

माली के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बागवानी (हॉर्टिकल्चर) में डिप्लोमा होने पर प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा बागवानी क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में वरीयता मिलेगी।
सफाई सेवक पद के लिए पात्रता
सफाई सेवक पद के लिए संबंधित कार्य का अनुभव महत्वपूर्ण माना गया है। अधिसूचना के अनुसार, स्वीपर के रूप में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
भाषा का सामान्य ज्ञान आवश्यक
दोनों पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का सामान्य ज्ञान आवश्यक रखा गया है। यह शर्त भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती शुरू, जानें कैसे करें आवेदन
आवेदन शुल्क की जानकारी
सामान्य वर्ग तथा अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं पंजाब और हरियाणा के एससी, एसटी तथा दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सभी विवरणों की जांच कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

दानियाल, एक अनुभवी मल्टीमीडिया पत्रकार हैं। Hind 24 की डिजिटल डेस्क पर सीनियर पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। Hind 24 पर तेज और विश्वसनीय अपडेट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।






