WhatsApp Scheduled Messages: iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp एक नया और उपयोगी फीचर डेवलप कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप में जल्द Scheduled Messages का विकल्प मिल सकता है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से लिखकर तय तारीख और समय पर भेज सकेंगे। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।
Send बटन में नया ऑप्शन
फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स चैट के अंदर Send बटन को दबाकर रखकर शेड्यूलिंग टूल एक्सेस कर सकेंगे। मैसेज तैयार करने के बाद उसकी डिलीवरी का समय चुनने पर WhatsApp उसे कतार में रखेगा और तय समय आने पर वह अपने आप भेज दिया जाएगा। मैसेज डिलीवर होने से पहले उसे डिलीट करने का विकल्प भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Google को चाहिए आपका ‘कबाड़’ हो चुका पुराना फोन, जानिए आखिर क्या करेगी कंपनी
पेंडिंग मैसेज के लिए अलग सेक्शन
रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐप में Scheduled Messages को मैनेज करने के लिए एक अलग सेक्शन भी दिया जा सकता है। यहां सभी पेंडिंग मैसेज दिखाई देंगे, जबकि जिन चैट्स में मैसेज शेड्यूल किए गए होंगे वहां एक इंडिकेटर भी नजर आ सकता है। यूजर्स डिलीवरी से पहले बिना सामने वाले को सूचना दिए इन मैसेजेस को हटा सकेंगे।
दोनों तरह की चैट में करेगा काम
यह फीचर वन-टू-वन चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट को भी सपोर्ट करेगा। हालांकि, शेड्यूल किए गए मैसेज केवल उन्हीं सदस्यों तक पहुंचेंगे जो मैसेज शेड्यूल किए जाने के समय पहले से उस ग्रुप का हिस्सा होंगे। बाद में ग्रुप में शामिल होने वाले यूजर्स को पहले से तय किए गए मैसेज प्राप्त नहीं होंगे।
10 मिनट से 2 हफ्ते तक करें शेड्यूल

मौजूदा डेवलपमेंट के अनुसार, यूजर्स मैसेज को कम से कम 10 मिनट बाद और अधिकतम दो सप्ताह आगे तक के लिए शेड्यूल कर सकेंगे। शुरुआती वर्जन में यह फीचर केवल पर्सनल चैट के लिए तैयार किया जा रहा था, लेकिन हालिया डेवलपमेंट से संकेत मिलता है कि इसका दायरा ग्रुप चैट तक बढ़ाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: आधी कीमत पर खरीदें ब्रांडेड AC, ऑफर खत्म होने से पहले ले आए घर..
बर्थडे विश भेजना होगा आसान
Scheduled Messages फीचर रिमाइंडर, बर्थडे विश, अनाउंसमेंट और समय पर भेजे जाने वाले जरूरी मैसेज प्लान करने में मददगार साबित हो सकता है। अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले लोगों से बातचीत के लिए भी यह उपयोगी रहेगा। फिलहाल WhatsApp में इवेंट्स फीचर के जरिए कॉल शेड्यूल करने की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन टेक्स्ट मैसेज शेड्यूल करने का इन-बिल्ट विकल्प अभी मौजूद नहीं है।

रायमीन, एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल विषयों पर लिखने का 3 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं और पाठकों तक सटीक व उपयोगी जानकारी पहुंचाती हैं।






