Google Home Speaker: गूगल ने अपना नया AI-पावर्ड Google Home Speaker चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं। फिलहाल यह डिवाइस अमेरिका, न्यूजीलैंड और कुछ अन्य देशों में बुकिंग के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी पहली शिपिंग 25 जून से शुरू हो सकती है। नया स्मार्ट स्पीकर Gemini for Home AI सिस्टम के साथ आता है, जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान एक्सपीरियंस मिलेगा।
ये भी पढ़ें: नया फोन या पुराना टॉप मॉडल? पैसे बचाने का सबसे बड़ा राज़ खुल गया!
कीमत और चार आकर्षक कलर ऑप्शन
- Google Home Speaker की कीमत 99.99 डॉलर (करीब 8,900 रुपये) है।
- फिलहाल यह चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है।
- कंपनी इसे Berry, Hazel, Jade और Porcelain चार कलर ऑप्शन में पेश कर रही है।
- इसका डिजाइन मॉडर्न होम सेटअप को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
- यह सिर्फ एक स्मार्ट स्पीकर नहीं, बल्कि स्मार्ट होम इकोसिस्टम का अहम हिस्सा बन सकता है।
Gemini AI बनाएगा रोजमर्रा के काम आसान
इस स्पीकर की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला Gemini for Home AI है। इसमें लगी डायनामिक लाइट रिंग अलग-अलग रंगों और इफेक्ट्स के जरिए बताती है कि AI आपकी बात सुन रहा है, जवाब तैयार कर रहा है या Gemini Live मोड में एक्टिव है।इसके अलावा यूजर्स एक ही वॉयस कमांड से कई काम कर सकते हैं। इसमें Gemini Live के साथ Home Briefs फीचर भी मिलता है, जो घर से बाहर रहने के दौरान हुई एक्टिविटी का छोटा सा सारांश दिखाता है।
360-डिग्री ऑडियो देगा मिनी होम थिएटर जैसा मजा
Google Home Speaker में 58mm का फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है, जो 360-डिग्री ओमनीडायरेक्शनल साउंड आउटपुट देता है। यह Google TV Streamer के साथ भी आसानी से काम करता है। अगर दो स्पीकर्स को एक साथ पेयर किया जाए तो यूजर अपने लिविंग रूम में बेहतर स्टीरियो साउंड का अनुभव ले सकते हैं, जिससे होम एंटरटेनमेंट और भी शानदार हो जाता है।
ये भी पढ़ें: Android यूजर्स के लिए खुशखबरी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर देखकर हैकर्स भी रह जाएंगे हैरान
दमदार हार्डवेयर और लेटेस्ट कनेक्टिविटी

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वाड-कोर Cortex-A55 प्रोसेसर के साथ AI प्रोसेसिंग के लिए डेडिकेटेड NPU दिया गया है। स्पीकर में 1GB LPDDR4 RAM और 4GB eMMC स्टोरेज भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और Thread 1.3 Border Router सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें तीन फॉर-फील्ड माइक्रोफोन दिए गए हैं और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए माइक्रोफोन को तुरंत बंद करने के लिए एक अलग म्यूट स्विच भी मौजूद है।

रायमीन, एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल विषयों पर लिखने का 3 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं और पाठकों तक सटीक व उपयोगी जानकारी पहुंचाती हैं।





