Haier Smart TV Dolby Vision: अगर आप नया Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं तो Haier ने भारतीय बाजार में अपनी नई HQLED P7 Pro Series पेश कर दी है। इस सीरीज को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो बड़ी स्क्रीन के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी और बेहतर होम एंटरटेनमेंट का अनुभव चाहते हैं। यह सीरीज 43-इंच से लेकर 75-इंच तक के कई स्क्रीन साइज में उपलब्ध है और इसमें Google TV के साथ Gemini इंटीग्रेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: आ गया Google का नया AI Speaker, जो बना देगा आपके कमरे को असली होम थिएटर!
शानदार डिस्प्ले के साथ बेहतर पिक्चर क्वालिटी
HQLED P7 Pro Series में HQLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो 93 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है। इसकी वजह से स्क्रीन पर रंग ज्यादा नेचुरल और ब्राइट दिखाई देते हैं। वहीं 50-इंच और उससे बड़े मॉडल में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मूवी, वेब सीरीज और दूसरे कंटेंट में बेहतर कंट्रास्ट और साफ डिटेल्स देखने को मिलती हैं।
दमदार ऑडियो का मिलेगा अनुभव
सिर्फ डिस्प्ले ही नहीं, कंपनी ने ऑडियो पर भी खास ध्यान दिया है। 55-इंच और उससे बड़े मॉडल में 50W का 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें इनबिल्ट सब-वूफर भी मौजूद है। इसके साथ Dolby Atmos और Total Sonics टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है, जो साउंड को ज्यादा इमर्सिव बनाता है। ऐसे में फिल्में देखने, म्यूजिक सुनने या गेम खेलने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
स्मार्ट फीचर्स और गेमिंग के लिए भी तैयार

इस Smart TV सीरीज में Google TV के साथ Gemini इंटीग्रेशन दिया गया है, जिससे यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए आसानी से कंटेंट सर्च कर सकते हैं और टीवी को बिना रिमोट के भी कंट्रोल कर सकते हैं। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए AI HDR Enhancer, AI Colour Boost, AI Motion और AI Noise Reduction जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। वहीं गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए 120Hz (DLG), MEMC, VRR, Auto Low Latency Mode और Gaming Bar जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है।
ये भी पढ़ें: नया फोन या पुराना टॉप मॉडल? पैसे बचाने का सबसे बड़ा राज़ खुल गया!
जानिए कितनी है कीमत
- 43-इंच मॉडल: 35,990 रुपये।
- 50-इंच मॉडल: 43,490 रुपये।
- 55-इंच मॉडल: 49,990 रुपये।
- 65-इंच मॉडल: 67,990 रुपये।
- 75-इंच मॉडल: 90,990 रुपये।
- Google TV और Gemini इंटीग्रेशन का सपोर्ट।
- 50W स्पीकर सिस्टम और Dolby Atmos जैसी ऑडियो टेक्नोलॉजी।
- बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स के साथ होम एंटरटेनमेंट के लिए बेहतर विकल्प।

रायमीन, एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल विषयों पर लिखने का 3 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं और पाठकों तक सटीक व उपयोगी जानकारी पहुंचाती हैं।





