Gold Silver Price Today 16 June 2026: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार सोने के बेस इंपोर्ट प्राइस में 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम की वृद्धि की गई है, जबकि चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में 83 डॉलर प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। इस बदलाव के बाद दोनों की आयात लागत बढ़ गई है।
24K, 22K और 18K गोल्ड की नई कीमतें
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| मुंबई | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| कोलकाता | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| चेन्नई | ₹153490 | ₹140700 | ₹118000 |
| पटना | ₹151580 | ₹138950 | ₹113700 |
| लखनऊ | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| मेरठ | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| अयोध्या | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| कानपुर | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| गाजियाबाद | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| नोएडा | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| गुरुग्राम | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| चंडीगढ़ | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| जयपुर | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| लुधियाना | ₹151680 | ₹139050 | ₹113800 |
| गुवाहाटी | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| इंदौर | ₹151580 | ₹138950 | ₹113700 |
| अहमदाबाद | ₹151580 | ₹138950 | ₹113700 |
| वडोदरा | ₹151580 | ₹138950 | ₹113700 |
| सूरत | ₹151580 | ₹138950 | ₹113700 |
| पुणे | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| नागपुर | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| नासिक | ₹151560 | ₹138930 | ₹113680 |
| बैंगलोर | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| भुवनेश्वर | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| कटक | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| रायपुर | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| हैदराबाद | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
| केरल | ₹151530 | ₹138900 | ₹113650 |
चांदी खरीदने से पहले देखें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| मुंबई | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| कोलकाता | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| चेन्नई | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| पटना | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| लखनऊ | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| मेरठ | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| अयोध्या | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| कानपुर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| नोएडा | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| जयपुर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| लुधियाना | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| इंदौर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| वडोदरा | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| सूरत | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| पुणे | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| नागपुर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| नासिक | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| बैंगलोर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| रायपुर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| कटक | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| हैदराबाद | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| केरल | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
सोने और चांदी की नई बेस कीमत
सरकार की ओर से जारी संशोधित दरों के अनुसार अब सोने का बेस इंपोर्ट प्राइस बढ़कर 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी का बेस इंपोर्ट प्राइस बढ़कर 2,175 डॉलर प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। इंपोर्ट प्राइस में हुई यह बढ़ोतरी बाजार पर भी असर डाल सकती है और आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा पर नजर बनी रहेगी।
तीन दिन पहले हुई थी बड़ी कटौती

दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही दिन पहले सरकार ने सोने और चांदी की बेस इंपोर्ट कीमतों में बड़ी कमी की थी। तीन दिन पहले सोने की बेस इंपोर्ट कीमत में 80 डॉलर प्रति 10 ग्राम की कटौती की गई थी। इसी तरह चांदी की कीमत में भी 276 डॉलर प्रति किलोग्राम की कमी की गई थी। हालांकि अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी होने से बाजार में नई चर्चा शुरू हो गई है।
आयात नियमों में भी बदलाव
कीमतों में बदलाव के साथ-साथ सरकार ने सोने और चांदी के आयात से जुड़े नियमों को भी सख्त किया है। इसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार के संरक्षण और व्यापार घाटे को नियंत्रित करना बताया जा रहा है। नए नियमों के तहत 99.9 प्रतिशत या उससे अधिक शुद्धता वाली चांदी और उससे जुड़े उत्पादों को ‘फ्री’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: तेल की कीमतों में गिरावट: ट्रंप के दावे के बाद तेल बाजार में भूचाल, सामने आई बड़ी जानकारी
चांदी आयात पर बढ़ी निगरानी
सरकार ने सोने और चांदी दोनों पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला भी किया है। इसके अलावा चांदी के आयात को लेकर नियम और सख्त किए गए हैं। अब चांदी का आयात केवल अधिकृत बैंकों या भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अनुमोदित एजेंसियों के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इन बदलावों का असर आने वाले समय में आयात और बाजार गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है।
खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर देखें
सोना और चांदी खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह जरूरी है कि वे खरीदारी से पहले बाजार के ताजा भाव और आयात से जुड़े बदलावों की जानकारी प्राप्त करें। इंपोर्ट प्राइस में लगातार बदलाव का असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी पड़ सकता है, इसलिए निवेशक और खरीदार दोनों ही बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

दानियाल, एक अनुभवी मल्टीमीडिया पत्रकार हैं। Hind 24 की डिजिटल डेस्क पर सीनियर पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। Hind 24 पर तेज और विश्वसनीय अपडेट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।






