BCA Scholarship 2026: अगर आप कंप्यूटर की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं और BCA में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पढ़ाई का बढ़ता खर्च कई बार छात्रों के लिए चुनौती बन जाता है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार की कई स्कॉलरशिप योजनाएं इस बोझ को काफी हद तक कम कर सकती हैं। इन योजनाओं का मकसद योग्य छात्रों को आर्थिक मदद देकर उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखना है।
किन छात्रों को मिल सकता है लाभ
- मेधावी छात्र।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र।
- अनुसूचित जाति (SC) के छात्र।
- अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र।
- छात्राएं।
- प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ाई कर रहे योग्य छात्र।
ये भी पढ़ें: B.Ed छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार दे रही सालाना हजारों रुपये की स्कॉलरशिप, ऐसे उठाएं लाभ
AICTE की सरस्वती स्कॉलरशिप पर रखें नजर

तकनीकी और प्रोफेशनल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) सरस्वती स्कॉलरशिप स्कीम चलाती है। कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स में पढ़ाई करने वाले योग्य छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप BCA की तैयारी कर रहे हैं, तो इस स्कॉलरशिप की पात्रता जरूर जांचें।
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से करें आवेदन
BCA छात्रों के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां एक ही जगह कई सरकारी स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा मिलती है। यहां पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप, मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप समेत कई केंद्रीय योजनाएं उपलब्ध हैं। पोर्टल पर मौजूद एलिजिबिलिटी चेक फीचर की मदद से छात्र आसानी से जान सकते हैं कि वे किस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: SSC ने जारी की GD Answer Key, एक क्लिक में देखें पास होंगे या नहीं
राज्य सरकारों की योजनाएं भी हैं फायदेमंद
सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं, बल्कि कई राज्य सरकारें भी अपने छात्रों के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप योजनाएं चला रही हैं। झारखंड की ई-कल्याण (e-Kalyan) योजना, छात्राओं के लिए प्रगति (Pragati) स्कीम और अन्य राज्य स्तरीय योजनाएं योग्य छात्रों को आर्थिक सहायता देती हैं। इसलिए BCA में एडमिशन लेने से पहले अपने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्ध स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी जरूर देखें, ताकि पढ़ाई का खर्च आपके सपनों के बीच रुकावट न बने।

नगमा, एक प्रोफेशनल डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं जैसे विषयों पर लिखने का 3 साल का अनुभव है। वर्तमान में वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं।






