कम बजट वालों की पहली पसंद बनीं ये 5 बाइक्स, कीमत और माइलेज दोनों हैं जबरदस्त!

Top 5 Bikes Under Rs 1 Lakh की तलाश कर रहे हैं? जानिए Bajaj, TVS, Honda और Hero की 5 बेहतरीन बाइक्स, जो कम कीमत में शानदार माइलेज, दमदार फीचर्स और रोजाना सफर के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती हैं।

Top 5 Bikes Under Rs 1 Lakh: अगर आप रोजाना ऑफिस जाने, कॉलेज आने-जाने या शहर में नियमित सफर के लिए नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 1 लाख रुपये से कम है, तो आपके पास कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इस प्राइस रेंज में ऐसी बाइक्स मिल जाती हैं जो शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन देती हैं। Honda, TVS, Hero और Bajaj जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में कई ऐसे मॉडल पेश करती हैं, जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं।

1. Bajaj Platina 110

अगर आपकी प्राथमिकता आरामदायक राइड और ज्यादा माइलेज है, तो Bajaj Platina 110 एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें 115.45cc का इंजन दिया गया है, जो 8.60hp की पावर और 9.81Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिससे राइडिंग स्मूद रहती है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक करीब 70kmpl तक का माइलेज दे सकती है। खराब सड़कों पर इसका सस्पेंशन बेहतर आराम देता है और मेंटेनेंस खर्च भी कम रहता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 73,142 रुपये है।

ये भी पढ़ें: मैकेनिक भी हर बार नहीं बताते ये बात, कार सर्विसिंग में किन चीजों की जांच और बदलाव है जरूरी?

2. TVS Star City Plus

TVS Star City Plus उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जो माइलेज के साथ आधुनिक फीचर्स भी चाहते हैं। इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है, जो 8.1hp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक 67kmpl से 83kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती है। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, इको इंडिकेटर, LED हेडलाइट और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Drum और Disc दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 74,900 रुपये से 77,800 रुपये तक है।

3. Honda Shine 125

Honda Shine 125 लंबे समय से अपनी मजबूत परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है। इसमें 123.9cc का इंजन दिया गया है, जो 10.5hp की पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक लगभग 55 से 65kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 82,142 रुपये से 86,502 रुपये तक है।

4. Hero Super Splendor Xtec

Hero Super Splendor Xtec उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। इसमें 124.7cc का इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह बाइक 60 से 65kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले और LED हेडलाइट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 88,916 रुपये से शुरू होकर 85,275 रुपये तक बताई गई है।

ये भी पढ़ें: TATA Sierra EV का इंतजार खत्म, लॉन्च से पहले सामने आए ऐसे फीचर्स, हर कोई करना चाहेगा बुक

5. Bajaj Pulsar 125

अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो रोजाना इस्तेमाल के साथ स्पोर्टी लुक भी दे, तो Bajaj Pulsar 125 एक अच्छा विकल्प है। इसमें 124.4cc का इंजन मिलता है, जो बेहतर राइडिंग अनुभव देने में सक्षम है। यह बाइक 50 से 55kmpl तक का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 91,757 रुपये है।

खरीदने से पहले कीमत जरूर जांचें

इस सूची में शामिल सभी बाइक्स की कीमतें झारखंड के रांची एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। अलग-अलग शहरों और राज्यों में इनकी कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए बाइक खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम से लेटेस्ट एक्स-शोरूम कीमत और उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

खबर शेयर करें: