बारिश से बाइक को बचाना है? मानसून शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये जरूरी तैयारी

Monsoon Bike Safety Tips: बारिश शुरू होने से पहले बाइक के टायर, ब्रेक, चेन, बैटरी और लाइट्स की जांच करें। इन आसान मेंटेनेंस और सेफ्टी टिप्स को अपनाकर मानसून में सुरक्षित और बिना परेशानी के राइडिंग का आनंद लें।

Monsoon Bike Safety Tips: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी हवा और सुहावना माहौल लेकर आता है, लेकिन इसी दौरान जलभराव, कीचड़, गड्ढों और कम विजिबिलिटी की वजह से बाइक चलाना चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। अगर समय रहते बाइक की जरूरी जांच नहीं की जाए, तो रास्ते में खराब होने या दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में मानसून शुरू होने से पहले बाइक या स्कूटर की सही तरीके से सर्विस और जांच करना जरूरी है।

टायर और ब्रेक्स की जांच जरूरी

  • टायर घिसे हुए न हों और उनमें अच्छी ग्रिप हो।
  • टायर का एयर प्रेशर कंपनी के बताए स्तर पर रखें।
  • टायर के साइड में कट या फटने के निशान दिखें तो तुरंत बदलवाएं।
  • ब्रेक पैड, डिस्क और ब्रेक ऑयल का लेवल जांचें।
  • ड्रम ब्रेक वाली बाइक में जरूरत पड़ने पर मैकेनिक से एडजस्टमेंट करवाएं।

ये भी पढ़ें: लुक्स से लेकर परफॉर्मेंस तक, TVS की नई 300cc बाइक ने सबको किया हैरान, खरीदें या नहीं?

चेन, लाइट्स और बैटरी का रखें ध्यान

चेन, लाइट्स और बैटरी का रखें ध्यान

बारिश के पानी और कीचड़ की वजह से बाइक की ड्राइव चेन पर जल्दी जंग लग सकती है। इसलिए समय-समय पर चेन को साफ करके उसमें ल्यूब्रिकेंट लगाते रहें। इसके अलावा हेडलाइट, टेललाइट, ब्रेक लाइट और इंडिकेटर्स सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच भी जरूरी है। कमजोर बैटरी या ढीले टर्मिनल बारिश में स्टार्टिंग की परेशानी बढ़ा सकते हैं, इसलिए बैटरी और वायरिंग की भी अच्छी तरह जांच कर लें।

सस्पेंशन और नियमित सफाई रखें बेहतर

मानसून के दौरान खराब सड़कों और गड्ढों का असर सबसे पहले बाइक के सस्पेंशन पर पड़ता है। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि कहीं ऑयल लीक तो नहीं हो रहा और हैंडलिंग सामान्य है या नहीं। इसके साथ ही बारिश के दिनों में बाइक पर जमा कीचड़ और गंदे पानी को समय-समय पर साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछना चाहिए, जिससे लोहे के हिस्सों में जंग लगने का खतरा कम हो सके।

ये भी पढ़ें: पहाड़ों पर निकलने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, वरना बीच सफर में छोड़ सकती है बाइक!

सुरक्षित राइडिंग के लिए अपनाएं ये उपाय

बारिश में बाइक की देखभाल के साथ राइडर की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। राइडिंग के दौरान अच्छी क्वालिटी का रेनकोट, वाटरप्रूफ ग्लव्स, राइडिंग बूट्स और फुल फेस हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। जहां तक संभव हो, पानी से भरी सड़कों से बचें क्योंकि उसके नीचे गड्ढे या खुला गटर हो सकता है। यदि जलभराव वाले रास्ते से गुजरना जरूरी हो तो पहले गियर में धीरे-धीरे बाइक निकालें और बाहर आने के बाद हल्के-हल्के ब्रेक दबाकर उन्हें सूखने दें, ताकि जरूरत पड़ने पर ब्रेक सही तरीके से काम कर सकें।

खबर शेयर करें: