अब WhatsApp को कहें अलविदा, YouTube का नया फीचर देख हर कोई रह गया हैरान

YouTube In App Chatting फीचर के साथ अब वीडियो शेयर करने के लिए WhatsApp की जरूरत कम होगी। यूजर सीधे YouTube पर दोस्तों को वीडियो भेजने के साथ चैटिंग भी कर सकेंगे, जिससे शेयरिंग का पूरा अनुभव पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

YouTube In App Chatting: वीडियो शेयर करने के लिए अब यूजर्स को हर बार WhatsApp या दूसरी मैसेजिंग ऐप्स का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। YouTube ने अपने इन-ऐप चैटिंग फीचर का दायरा बढ़ाते हुए इसे अमेरिका, यूके, ब्राजील, इटली और सिंगापुर समेत 40 से ज्यादा देशों में उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर सीधे YouTube के अंदर ही अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को वीडियो भेज सकेंगे और बातचीत भी कर पाएंगे।

वीडियो शेयर करना हुआ आसान

अब तक YouTube वीडियो शेयर करने के लिए लिंक कॉपी करना, फिर किसी मैसेजिंग ऐप में जाकर उसे पेस्ट करना और उसके बाद भेजना पड़ता था। नए इन-ऐप चैटिंग फीचर के आने से यह पूरा प्रोसेस आसान हो जाएगा। यूजर YouTube के बिल्ट-इन मैसेजिंग इंटरफेस के जरिए बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल किए वीडियो शेयर कर सकेंगे। इससे वीडियो शेयरिंग पहले की तुलना में ज्यादा तेज और सुविधाजनक होगी।

ये भी पढ़ें: iPhone यूजर्स की हुई मौज, WhatsApp में आने वाला है ऐसा फीचर जिसका था सालों से इंतजार

मैसेज सेक्शन में मिलेंगे कई ऑप्शन

  • YouTube में मिलेगा डेडिकेटेड मैसेज सेक्शन।
  • यूजर सीधे ऐप के अंदर चैटिंग कर सकेंगे।
  • फीचर इस्तेमाल करने के लिए YouTube अकाउंट में साइन-इन जरूरी।
  • केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर इसका उपयोग कर सकेंगे।
  • भेजे गए मैसेज को अनसेंड करने का विकल्प मिलेगा।
  • रिसीवर मैसेज को स्वीकार या रिजेक्ट कर सकेगा।

ऐसे करेगा काम नया फीचर

ऐसे करेगा काम नया फीचर

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। यूजर किसी भी वीडियो को खोलकर शेयर बटन पर टैप करेगा और दिखाई देने वाली लिस्ट में से किसी मौजूदा कॉन्टैक्ट को चुन सकेगा। इसके अलावा किसी नए दोस्त को चैटिंग के लिए इन्वाइट भी भेजा जा सकता है। भेजा गया इन्विटेशन लिंक 7 दिनों तक वैध रहेगा। यदि इस दौरान सामने वाला यूजर चैट ज्वॉइन नहीं करता है तो लिंक एक्सपायर हो जाएगा और उसे दोबारा भेजना होगा। मैसेज सेक्शन में जाकर नई बातचीत शुरू करने का विकल्प भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Google को चाहिए आपका ‘कबाड़’ हो चुका पुराना फोन, जानिए आखिर क्या करेगी कंपनी

YouTube पर अब चैटिंग भी

YouTube अब केवल वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रहना चाहता। कंपनी का उद्देश्य ऐसा अनुभव देना है जहां यूजर वीडियो देखने के साथ-साथ अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से बातचीत भी कर सकें। नए इन-ऐप चैटिंग फीचर के जरिए कंपनी को उम्मीद है कि यूजर लंबे समय तक उसके प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहेंगे और वीडियो शेयर करने के साथ चैटिंग का भी फायदा उठाएंगे।

खबर शेयर करें: