RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। RRB ALP Recruitment 2026 यानी रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और इसकी अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी या अन्य परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
योग्यता से जुड़ी जरूरी शर्तें
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए या फिर 10वीं के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया होना जरूरी है। इसके अलावा इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। यह शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती की प्रमुख शर्तों में शामिल है।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती शुरू
आयु सीमा का विवरण

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। यह नियम सभी पात्र अभ्यर्थियों पर लागू होंगे।
आवेदन प्रक्रिया कैसे करें
- उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होगा।
- सभी आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए मौका: बिजली विभाग में निकली सरकारी नौकरी
आवेदन शुल्क की जानकारी
इस भर्ती के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। सीबीटी 1 परीक्षा के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये वापस किए जाएंगे, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को पूरी फीस रिफंड की जाएगी।

नगमा, एक प्रोफेशनल डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं जैसे विषयों पर लिखने का 3 साल का अनुभव है। वर्तमान में वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं।






