Rajasthan Government Scheme: राजस्थान सरकार राज्य की बेटियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) का संचालन कर रही है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनके विकास में सहयोग देना है।
वर्ष 2016 में हुई थी शुरुआत
मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) की शुरुआत राजस्थान सरकार ने वर्ष 2016 में की थी। योजना के तहत पात्र बालिकाओं को कुल 50 हजार रुपये की सहायता राशि किस्तों में प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे बालिका के नाम से खुले बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार का लक्ष्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और उन्हें शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।
ये भी पढ़ें: क्या आपके खाते में आ रही है LPG सब्सिडी? नया नियम जानना है बेहद जरूरी
किस्तों में मिलती है सहायता राशि
योजना के तहत आर्थिक सहायता अलग-अलग चरणों में प्रदान की जाती है। बालिका के जन्म पर पहली किस्त के रूप में 2,500 रुपये दिए जाते हैं। एक वर्ष की आयु पूरी होने पर दूसरी किस्त के रूप में 2,500 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
शिक्षा के साथ बढ़ती है मदद

बालिका के स्कूल में प्रवेश लेने पर तीसरी किस्त के रूप में 4,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद छठी कक्षा में प्रवेश करने पर 5,000 रुपये की सहायता राशि मिलती है। दसवीं कक्षा में प्रवेश के बाद 11,000 रुपये की पांचवीं किस्त प्रदान की जाती है। वहीं, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर अंतिम किस्त के रूप में 25,000 रुपये सीधे खाते में भेजे जाते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनमें बालिका का जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड, मां और बच्ची से संबंधित स्वास्थ्य कार्ड तथा स्कूल में प्रवेश का प्रमाण पत्र शामिल है। पात्र अभिभावक योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 300 रुपये सस्ता मिल रहा है LPG सिलेंडर: करोड़ों लोग उठा रहे फायदा, जानें कैसे?
योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और उनके भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। योजना के माध्यम से परिवारों को बेटियों की पढ़ाई के दौरान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनकी शिक्षा निरंतर जारी रह सके।

दानियाल, एक अनुभवी मल्टीमीडिया पत्रकार हैं। Hind 24 की डिजिटल डेस्क पर सीनियर पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। Hind 24 पर तेज और विश्वसनीय अपडेट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।






