PM Kisan Update: देशभर के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए होली का त्योहार इस बार और भी खास हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से लेकर बिहार के गांवों तक, चाय की दुकानों और खेतों की मेड़ों पर बस एक ही चर्चा है- “क्या होली से पहले खाते में 2000 रुपये आएंगे?” किसान राधेश्याम हों या मुजीब, हर किसी को उम्मीद है कि अगर त्योहार से पहले पैसा मिल जाए, तो घर का राशन और खेती की लागत (जैसे सरसों की कटाई) का बोझ हल्का हो जाएगा।
पिछले 3 सालों का रिकॉर्ड और होली का कनेक्शन
सरकारी आंकड़ों और पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो फरवरी के अंतिम सप्ताह में किस्त जारी होने की प्रबल संभावना रहती है। साल 2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को आई थी, वहीं 2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी को और 2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को किसानों के खातों में भेजी गई थी।
चूंकि 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जा चुकी है, इसलिए नियमों के मुताबिक 22वीं किस्त 31 मार्च 2026 से पहले आनी तय है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि होली (जो मार्च के मध्य में है) से पहले सरकार रिमोट का बटन दबा सकती है।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! होली पर चूल्हा जलेगा मुफ्त में, सरकार इन परिवारों को देने जा रही है फ्री गैस सिलेंडर
दिसंबर-मार्च चक्र का ऐतिहासिक डेटा
अगर हम दिसंबर-मार्च की अवधि के आंकड़ों पर नजर डालें, तो लाभार्थियों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। 2020-21 में जहां 9.84 करोड़ किसान थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 10.06 करोड़ तक पहुंच गई है। सरकार का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि पैसा सीधे सही लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से पहुंचे। नीचे दी गई तालिका पिछले वर्षों के भुगतान की स्थिति को स्पष्ट करती है।
इन कारणों से अटक सकती है आपकी किस्त
लाभार्थी सूची में नाम होने के बावजूद कई किसानों को 21वीं किस्त नहीं मिल पाई थी, और यही खतरा 22वीं किस्त पर भी मंडरा रहा है। यदि आपने अभी तक अपनी e-KYC पूरी नहीं की है या आपके बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। इसके अलावा, वे लोग जो ‘बहिष्करण मानदंड’ (Exclusion Criteria) में आते हैं-जैसे कि 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले या एक ही परिवार के दो सदस्य (पति-पत्नी) लाभ ले रहे हों-उन्हें इस बार झटका लग सकता है। आयकर भरने वाले किसान भी इस योजना के पात्र नहीं माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें: शिक्षामित्रों के आए अच्छे दिन! सैलरी में भारी उछाल, योगी सरकार ने खोला खजाना!
आधिकारिक घोषणा और स्टेटस चेक करने का तरीका
हालांकि अभी तक केंद्र सरकार ने किस्त जारी करने की किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन किसानों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपना ‘Beneficiary Status’ चेक करते रहें। इस योजना की शुरुआत 2019 में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए की गई थी, जिसके तहत साल भर में 6,000 रुपये की मदद तीन समान किस्तों में दी जाती है।

तानिया, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अनुभवी लेखिका हैं, जिन्हें हेल्थ और बिजनेस विषयों पर 4 वर्षों का अनुभव है। स्वास्थ्य और बिजनेस से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी साझा करती हैं और वर्तमान में Hind 24 के लिए कार्यरत हैं।






