
व्हाट्सएप पर मैसेज शेड्यूल करने का नया विकल्प जल्द उपलब्ध होगा। | (Photo: Getty Image)
WhatsApp Scheduler: दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर जल्द ही एक ऐसा फीचर आने वाला है, जिसका यूजर्स को सालों से इंतजार था। अब आपको किसी को जन्मदिन की बधाई देने या जरूरी रिमाइंडर भेजने के लिए आधी रात तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
WhatsApp अब ‘Message Scheduling’ फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के जरिए आप अपना संदेश पहले से टाइप करके एक निश्चित समय और तारीख पर सेट कर सकेंगे, जिसके बाद वह मैसेज अपने आप संबंधित व्यक्ति तक पहुँच जाएगा।
Wabetainfo ने दी डेवलपमेंट की जानकारी

WhatsApp के हर छोटे-बड़े बदलाव पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने इस क्रांतिकारी फीचर का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल ‘डेवलपमेंट फेज’ में है। TestFlight बीटा प्रोग्राम के तहत इसकी टेस्टिंग शुरू की जा चुकी है।
हालांकि, अभी इसे आम यूजर्स या सभी बीटा टेस्टर्स के लिए जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसके इंटरफेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे साफ पता चलता है कि जल्द ही चैटिंग बार के पास ही शेड्यूल का विकल्प दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें: लोहे जैसी मजबूती, टाइटेनियम जैसा स्वैग! Amazfit की नई धाकड़ स्मार्टवॉच भारत में एंट्री के लिए तैयार।
पर्सनल और ग्रुप चैट्स दोनों में मिलेगा फायदा

इस अपकमिंग फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल पर्सनल चैट्स तक सीमित नहीं रहेगा। यूजर्स इसे ग्रुप चैट्स में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। मान लीजिए आपको किसी ग्रुप में सुबह जल्दी कोई जरूरी सूचना देनी है, तो आप उसे रात में ही शेड्यूल कर सकते हैं। इसके अलावा, ऐप के भीतर एक सेक्शन ऐसा भी होगा जहां आप उन सभी मैसेज की संख्या और लिस्ट देख पाएंगे जो आपने शेड्यूल किए हैं लेकिन अभी तक भेजे नहीं गए हैं।
ये भी पढ़ें: Realme का धमाका: ₹8000 से भी कम में घर लाएं 6300mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, सेल इस दिन से शुरू!
iOS बीटा वर्जन पर दिखी पहली झलक
तकनीकी बारीकियों की बात करें तो यह फीचर iOS के Beta version 26.7.10.72 में देखा गया है। कंपनी इसे सबसे पहले आईफोन यूजर्स के लिए टेस्ट कर रही है, जिसके बाद इसे एंड्रॉयड (Android) और डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। इस फीचर के आने से न सिर्फ लोगों की प्रोफेशनल लाइफ आसान होगी, बल्कि पर्सनल रिश्तों में भी समय पर ‘विश’ करने की टेंशन खत्म हो जाएगी। बस डेट चुनिए, टाइम सेट कीजिए और WhatsApp को अपना काम करने दीजिए।

रायमीन, एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी जैसे विषयों पर लिखने का 3 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं और पाठकों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाती हैं।


