March 29, 2026
Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च

भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन | Image - Samsung Website

Samsung Galaxy F70e 5G Price: भारत में टेक दिग्गज कंपनी Samsung ने हाल ही में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया था, जिसकी बिक्री अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी, दमदार बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं। नया स्मार्टफोन Galaxy F70 सीरीज का पहला मॉडल है।

कीमत और उपलब्धता

भारत में इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹12,999 रखी गई है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,499 है। कंपनी शुरुआती ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹500 का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दे रही है। यह फोन 17 फरवरी 2026 यानि आज से Flipkart और Samsung Online Store पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह हैंडसेट लिमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो इस फोन में लेदर फिनिश वाला प्रीमियम रियर पैनल दिया गया है, जो इसे इस बजट रेंज में अलग पहचान देता है। पीछे की तरफ पिल-शेप्ड मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। फ्रंट में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दी गई है। फोन में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन बेंचमार्क टेस्ट में करीब 6.23 लाख का स्कोर हासिल करता है। इसमें LPDDR4x रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

ये भी पढ़ें: धमाकेदार ऑफर! iPhone 16 Plus पर ₹19,000 की सीधी बचत, अमेजन-फ्लिपकार्ट नहीं यहाँ मिल रही है ‘लूट डील’

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कंपनी का कहना है कि इस सेगमेंट में यह कैमरा सेटअप सोशल मीडिया और नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा आउटपुट देता है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 6 साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिहाज से बेहतर विकल्प बनाता है। फोन का वजन करीब 199 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.2mm बताई गई है।

Samsung Galaxy F70e 5G: एक नजर में पूरी जानकारी

फीचर / डिटेलजानकारी
मॉडल नामSamsung Galaxy F70e 5G
ब्रांडSamsung
बिक्री शुरू17 फरवरी
शुरुआती कीमत₹12,999
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
डिस्प्ले6.7-इंच HD+ LCD, 120Hz
रियर कैमरा50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी6,000mAh
कलर ऑप्शनलाइमलाइट ग्रीन, स्पॉटलाइट ब्लू
खबर शेयर करें: