Dapagliflozin Generic: अब कम कीमत में होगा शुगर का इलाज, Zydus की नई दवा ने बढ़ाई उम्मीदें

डायबिटीज दवा dapagliflozin टैबलेट

Dapagliflozin Generic: डायबिटीज मरीजों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि एक नई दवा को मंजूरी मिलने के बाद इसके सस्ते विकल्प जल्द बाजार में उपलब्ध हो सकते हैं। यह दवा न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है, बल्कि दिल और किडनी की सेहत को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक मानी जा रही है।