Realme Buds Air 8 Pro भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत ने उड़ाए होश!

Realme Buds Air 8 Pro भारत में लॉन्च हो चुके हैं। नए TWS ईयरबड्स में 50 घंटे की बैटरी लाइफ, 55dB ANC, LHDC 5.0 Hi-Res ऑडियो और 45ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

Realme Buds Air 8 Pro: चीनी टेक कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम TWS ईयरबड्स Realme Buds Air 8 Pro लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें Realme 16T स्मार्टफोन और Realme Watch S5 के साथ पेश किया। नए Realme Buds Air 8 Pro को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो शानदार ऑडियो क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस्ड नॉइज कैंसिलेशन फीचर्स चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स हाई-रेज ऑडियो और गेमिंग दोनों में बेहतरीन अनुभव देंगे।

भारत में कीमत और पहली सेल की जानकारी

  • भारत में Realme Buds Air 8 Pro की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।
  • लॉन्च ऑफर में 300 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • ईयरबड्स मास्टर ब्लैक और मास्टर व्हाइट कलर ऑप्शन में आए हैं।
  • पहली सेल 3 जून दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
  • सेल 5 जून रात 11:59 बजे तक चलेगी।
  • ग्राहक इन्हें Flipkart, Amazon, Myntra, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Hey Google बोलो और चश्मा हो जाएगा एक्टिव, Gemini AI करेगा आपके सारे काम

डुअल-ड्राइवर सिस्टम देगा शानदार ऑडियो क्वालिटी

Realme Buds Air 8 Pro में कोएक्सियल डुअल-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें 11mm डायनामिक बेस ड्राइवर और 6mm माइक्रो-प्लानर ट्वीटर शामिल है। कंपनी के मुताबिक ये सेटअप लो, मिड और हाई फ्रीक्वेंसी पर ज्यादा क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो देता है। ईयरबड्स 20Hz से 40kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स को गहरी बेस और बेहतर ट्रेबल एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा इसमें LHDC 5.0 Hi-Res वायरलेस ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग को बेहतर बनाता है।

ANC और AI टेक्नोलॉजी से मिलेगा क्लियर कॉलिंग अनुभव

Realme Buds Air 8 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका अडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स 55dB तक का नॉइज रिडक्शन देने में सक्षम हैं। इसके साथ ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है, जिससे यूजर बिना ईयरबड्स हटाए आसपास की आवाजें सुन सकते हैं।

हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी कुल छह माइक्रोफोन का सेटअप मिलता है। यह सिस्टम कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम कर आवाज को ज्यादा साफ बनाता है। कंपनी ने इसमें बोन-कंडक्शन टेक्नोलॉजी पर आधारित डेडिकेटेड वॉयस प्रोसेसिंग यूनिट भी दी है। साथ ही AI-पावर्ड नॉइज कैंसिलेशन और अडाप्टिव ऑडियो ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

गेमिंग और कनेक्टिविटी फीचर्स पर खास फोकस

गेमर्स को ध्यान में रखते हुए Realme Buds Air 8 Pro में 45ms लो-लेटेंसी गेम मोड दिया गया है। इससे गेमिंग के दौरान ऑडियो और वीडियो के बीच कम डिले देखने को मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 6.1 सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, Google Fast Pair और Realme स्मार्टफोन्स के लिए पर्सनलाइज्ड पेयरिंग पॉप-अप जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ईयरबड्स वियर डिटेक्शन सपोर्ट करते हैं, जिससे इन्हें कान से हटाते ही म्यूजिक अपने आप रुक जाता है और दोबारा पहनने पर प्ले होने लगता है।

ये भी पढ़ें: Paytm Pocket Money Feature से बच्चे भी कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन

50 घंटे की बैटरी लाइफ बनेगी बड़ी ताकत

  • हर ईयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है।
  • चार्जिंग केस में 590mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
  • सिंगल चार्ज पर 12 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है।
  • चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
  • 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में करीब 11 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है।
  • USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • ईयरबड्स और केस लगभग 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं।

IP55 रेटिंग और हल्के डिजाइन के साथ आए ईयरबड्स

Realme Buds Air 8 Pro को IP55 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है, जिससे ये पसीने और हल्की बारिश में भी सुरक्षित रहते हैं। हर ईयरबड का वजन करीब 4.8 ग्राम है, जबकि केस के साथ कुल वजन लगभग 53 ग्राम है। हल्के डिजाइन की वजह से इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान रहेगा।

खबर शेयर करें: