CBSE 12th Result 2026 LIVE: आज जारी हो सकता है रिजल्ट, छात्र रोल नंबर रखें तैयार

CBSE 12th Result 2026 आज जारी होने की संभावना है। छात्र अपना रिजल्ट cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से चेक कर सकेंगे।
by

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की ओर से कक्षा 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार अब खत्म हो सकता है। बोर्ड आज यानी 12 मई 2026 को किसी भी समय CBSE 12th Result 2026 जारी कर सकता है। देशभर के करीब 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के संकेत तेज

बीते कुछ दिनों से CBSE 12वीं के रिजल्ट को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। पहले माना जा रहा था कि परिणाम 11 मई को जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब 12 मई को रिजल्ट जारी होने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। खास बात यह है कि DigiLocker और UMANG ऐप पर CBSE Result सेक्शन में “Coming Soon” का मैसेज दिखने लगा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि बोर्ड जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं ताकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्रों को परेशानी न हो।

रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेगा:

  1. cbse.gov.in
  2. results.cbse.nic.in
  3. cbseresults.nic.in
  4. results.digilocker.gov.in

इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बेहद आसान प्रक्रिया के जरिए अपना स्कोर देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखनी होगी।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिखाई दे रहे “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  6. DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

CBSE पिछले कुछ वर्षों से छात्रों को डिजिटल मार्कशीट की सुविधा भी दे रहा है। DigiLocker के जरिए छात्र अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह दस्तावेज कई सरकारी और शैक्षणिक प्रक्रियाओं में मान्य होता है।

ये भी पढ़ें: IIT से करोड़ों का पैकेज चाहिए? JEE Advanced के बाद भूलकर भी न चुनें गलत Branch

DigiLocker पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करना होगा या फिर वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से OTP के जरिए लॉग-इन करना होगा।

लॉग-इन करने के बाद ‘Education’ सेक्शन में जाकर CBSE विकल्प चुनना होगा। यहां Class XII Marksheet लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी भरनी होगी। ‘Get Document’ पर क्लिक करते ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी।

UMANG ऐप पर भी मिलेगा रिजल्ट

UMANG ऐप पर भी मिलेगा रिजल्ट

CBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। छात्र अपने मोबाइल फोन के जरिए आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे।

UMANG ऐप पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर और OTP से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद Services सेक्शन में जाकर “CBSE” सर्च करना होगा। यहां 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इस बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल

CBSE ने इस साल कॉपियों की जांच प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया था। बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम लागू किया, जिसके तहत शिक्षकों ने लैपटॉप और टैबलेट की मदद से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। माना जा रहा था कि इस नई तकनीक की वजह से परिणाम जल्दी जारी हो जाएंगे, लेकिन प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लग गया।

हालांकि बोर्ड का मानना है कि ऑनस्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली से पारदर्शिता और सटीकता बढ़ी है। आने वाले वर्षों में भी इस सिस्टम को और मजबूत किया जा सकता है।

फरवरी से अप्रैल तक चली थीं परीक्षाएं

इस वर्ष CBSE बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 10 अप्रैल तक चली थीं। देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट डेट का इंतजार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: महंगे स्कूल और ट्यूशन की छुट्टी, ये 6 आदतें आपके बच्चे को बनाएंगी जीनियस

पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो CBSE आमतौर पर 12 या 13 मई के आसपास ही परिणाम जारी करता रहा है। ऐसे में इस बार भी छात्रों को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द आधिकारिक घोषणा करेगा।

टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा बोर्ड

CBSE इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड का कहना है कि छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और तनाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। CBSE केवल रीजन वाइज रिजल्ट डेटा जारी करेगा।

हालांकि कई स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी साझा कर सकते हैं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक आने की संभावना जताई जा रही है।

खबर शेयर करें: