Soaked Peanuts Benefits: गर्मियों के मौसम में खानपान का सही चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। तेज धूप, पसीना और बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी थका देता है, ऐसे में लोग ऐसे फूड्स की तलाश करते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ठंडक भी पहुंचाएं। इसी वजह से इन दिनों भिगोकर मूंगफली खाने के फायदे (Soaked Peanuts Benefits) तेजी से चर्चा में हैं। आमतौर पर लोग मूंगफली को भूनकर या कच्चा खाना पसंद करते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में भीगी हुई मूंगफली ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
भीगी हुई मूंगफली की तासीर बनती है ठंडी
मूंगफली की तासीर प्राकृतिक रूप से गर्म मानी जाती है, इसलिए गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन कई बार शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। हालांकि जब मूंगफली को रातभर पानी में भिगो दिया जाता है, तो इसकी तासीर काफी हद तक संतुलित हो जाती है। यही कारण है कि भीगी मूंगफली गर्मियों में शरीर को बिना नुकसान पहुंचाए पोषण देने का काम करते हैं। यह शरीर को अंदर से ऊर्जा देने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचाने में भी मदद कर सकती है।
1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मददगार
विशेषज्ञों के मुताबिक कच्ची मूंगफली में फाइटिक एसिड पाया जाता है, जो कई लोगों में गैस, भारीपन और अपच की समस्या पैदा कर सकता है। लेकिन जब मूंगफली को पानी में भिगोया जाता है तो यह तत्व काफी कम हो जाता है। इससे मूंगफली में मौजूद फाइबर आसानी से पच जाता है और पेट पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। भीगी मूंगफली कब्ज, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक माने जाते हैं। गर्मियों में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है और भीगी हुई मूंगफली इस जरूरत को पूरा करती है।
2. शरीर को मिलता है भरपूर पोषण
भिगोने की प्रक्रिया मूंगफली में मौजूद कई पोषक तत्वों को सक्रिय कर देती है। भीगी हुई मूंगफली में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन-ई जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिन्हें शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। यही वजह है कि भीगी मूंगफली को प्राकृतिक पोषण का अच्छा स्रोत माना जाता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को ताकत देने के साथ-साथ कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकता है।
3. दिनभर बनी रहती है एनर्जी
गर्मियों में अक्सर लोग जल्दी थकान और सुस्ती महसूस करते हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने का काम करते हैं। भीगी मूंगफली मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे व्यक्ति दिनभर ज्यादा एक्टिव महसूस करता है। यही कारण है कि कई फिटनेस एक्सपर्ट इसे हेल्दी मॉर्निंग स्नैक के रूप में भी सुझाते हैं।
ये भी पढ़ें: शुगर से लेकर पेट तक… गर्मियों में जामुन खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
4. Heart Health के लिए भी फायदेमंद
- भीगी हुई मूंगफली दिल की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
- इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण मौजूद होते हैं।
- यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है।
- गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में भी सहायक मानी जाती है।
- भीगी मूंगफली ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
- नियमित और संतुलित सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
5. त्वचा और बालों को भी मिलता है फायदा
गर्मियों में तेज धूप और पसीने का असर त्वचा और बालों पर साफ दिखाई देता है। भीगी हुई मूंगफली में मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। भीगी मूंगफली त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखने और बालों को अंदर से मजबूत बनाने में भी उपयोगी माने जाते हैं। कई लोग इसे हेल्दी स्किन और हेयर डाइट का हिस्सा भी बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं पानी? आयुर्वेद के ये 5 नियम जानकर चौंक जाएंगे!
क्या है सेवन का सही तरीका
- रोज रात को एक मुट्ठी मूंगफली साफ पानी में भिगोकर रखें।
- सुबह उठकर खाली पेट भीगी हुई मूंगफली अच्छी तरह चबाकर खाएं।
- चाहें तो इसमें भीगे हुए चने या किशमिश भी मिला सकते हैं।
- सीमित मात्रा में सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
- जरूरत से ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।

तानिया, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अनुभवी लेखिका हैं, जिन्हें हेल्थ और बिजनेस विषयों पर 4 वर्षों का अनुभव है। स्वास्थ्य और बिजनेस से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी साझा करती हैं और वर्तमान में Hind 24 के लिए कार्यरत हैं।






