NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी प्रवेश पत्र जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड

NEET UG 2026: एनटीए (NTA) ने नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा 3 मई 2026 को देश-विदेश के 566 शहरों में आयोजित की जाएगी।
by

NEET UG 2026 Admit Card: देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी (NEET UG 2026) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 26 अप्रैल 2026 को जारी किए गए इन प्रवेश पत्रों के साथ ही अब स्पष्ट हो गया है कि चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों की अग्निपरीक्षा 3 मई को होने जा रही है। इस वर्ष प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी होने की उम्मीद है क्योंकि रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

अभ्यर्थियों की रिकॉर्ड संख्या

NTA द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल NEET UG 2026 में 26 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। यह संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले काफी अधिक है, जो मेडिकल शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है। परीक्षा का आयोजन भारत के 552 शहरों के साथ-साथ विदेशों के 14 प्रमुख शहरों में किया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के प्रबंधन के लिए एनडीए ने विशेष सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम किए हैं, ताकि परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

ये भी पढ़ें: बिना स्कूल जाए भी बन सकता है डॉक्टर-इंजीनियर? जानें करियर का पूरा सच

परीक्षा समय और रिपोर्टिंग नियमों की जानकारी जारी

  • नीट यूजी की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित होगी।
  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करना होगा।
  • परीक्षा केंद्र के गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
  • 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • यह परीक्षा कुल साढ़े तीन घंटे की होगी।
  • परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
  • सभी उम्मीदवारों की गहन तलाशी भी परीक्षा केंद्र पर होगी।

पेन-एंड-पेपर परीक्षा मोड और प्रश्न पत्र का प्रारूप

पेन-एंड-पेपर परीक्षा मोड और प्रश्न पत्र का प्रारूप

डिजिटल दौर के बावजूद, NEET UG 2026 अपनी पारंपरिक पद्धति यानी ‘पेन-एंड-पेपर’ (OMR आधारित) मोड में ही आयोजित की जा रही है। प्रश्न पत्र को तीन मुख्य विषयों-भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), और जीव विज्ञान (Biology) में विभाजित किया गया है। जीव विज्ञान में वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान दोनों शामिल हैं। कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जिनका उत्तर उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर काले या नीले बॉलपॉइंट पेन से देना होगा।

अंक योजना और निगेटिव मार्किंग का नियम

नीट परीक्षा की अंक योजना काफी सटीक है। पूरी परीक्षा 720 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 4 अंक प्रदान किए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा (Negative Marking)। यदि कोई प्रश्न हल नहीं किया जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं कटेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रों को उन प्रश्नों पर दांव लगाने से बचना चाहिए जिनमें वे पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं, क्योंकि एक गलत उत्तर उनकी रैंक को हजारों पायदान नीचे धकेल सकता है।

ये भी पढ़ें: QR Code स्कैन करते ही दिखेगा रिजल्ट, 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म आज शाम 4 बजे

प्रवेश पत्र की जानकारी और सुधार के जरूरी निर्देश

एडमिट कार्ड केवल एक पास नहीं, बल्कि आपकी पहचान का प्रमाण है। इसे डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, आवंटित परीक्षा केंद्र का पता, और फोटो की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। यदि इनमें से किसी भी विवरण में विसंगति पाई जाती है, तो तुरंत NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क करना अनिवार्य है। साथ ही, एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट साइज फोटो लगाने और पोस्टकार्ड साइज फोटो के लिए निर्धारित स्थान को भरने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश

  • MBBS: बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एलोपैथी)
  • BDS: बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (दंत चिकित्सा)
  • BAMS: बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (आयुर्वेद)
  • BHMS: बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (होम्योपैथी)
  • BUMS: बैचलर ऑफ अनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (यूनानी चिकित्सा)
  • BSMS: बैचलर ऑफ सिद्धा मेडिसिन एंड सर्जरी (सिद्ध चिकित्सा)
  • B.Sc Nursing: बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग (नर्सिंग पाठ्यक्रम)
  • B.V.Sc & AH: बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी (पशु चिकित्सा – कुछ राज्यों/संस्थानों में)

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

  • स्टेप 1: सबसे पहले एनटीए (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध ‘NEET UG Admit Card 2026’ के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब आपके सामने एक लॉगिन विंडो खुलेगी, यहाँ अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) दर्ज करें।
  • स्टेप 4: अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड डालें।
  • स्टेप 5: स्क्रीन पर दिख रहे सुरक्षा पिन (Captcha Code) को सावधानीपूर्वक भरें।
  • स्टेप 6: सभी विवरण भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे चेक करें और Download कर लें।
  • स्टेप 8: भविष्य की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड की कम से कम दो रंगीन हार्ड कॉपी प्रिंट करवाकर सुरक्षित रख लें।
खबर शेयर करें: