
भारत में बैटरी के साथ लॉन्च हुई नई Maruti eVitara | Image Source- Social Media
Maruti eVitara: भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने आधिकारिक तौर पर अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti eVitara को बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इस SUV को BaaS (Battery as a Service) मॉडल में पेश किया था, लेकिन अब ग्राहकों को बैटरी के साथ कार खरीदने का विकल्प भी मिल गया है। यह लॉन्च न सिर्फ मारुति के लिए, बल्कि भारतीय EV इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि अब कंपनी सीधे मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतर चुकी है।
BaaS के बाद अब बैटरी ओनरशिप का विकल्प

Maruti eVitara को पहले BaaS मॉडल में लॉन्च किया गया था, जिसमें ग्राहक कार सस्ती कीमत पर खरीदते थे और बैटरी को सब्सक्रिप्शन मॉडल पर लेते थे। लेकिन अब बैटरी के साथ लॉन्च होने से ग्राहक पूरी कार के मालिक बन सकेंगे, जिससे लॉन्ग टर्म में उन्हें मेंटेनेंस और सब्सक्रिप्शन से जुड़ी झंझटों से राहत मिलेगी। यह कदम उन ग्राहकों के लिए खास है जो “One-time investment” को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक मानते हैं।
ये भी पढ़ें: Skoda Kodiaq और Kushaq पर 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने से पहले लपक लें डील
फीचर्स में फुल-ऑप्शन लग्जरी का तड़का
Maruti eVitara को फीचर्स के मामले में किसी प्रीमियम SUV से कम नहीं बनाया गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, एंबिएंट लाइटिंग और ड्यूल-टोन इंटीरियर जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के मोर्चे पर भी यह SUV बेहद मजबूत है-इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए भरोसेमंद बनाते हैं।
दमदार बैटरी और लंबी रेंज का भरोसा

Maruti eVitara को दो बैटरी ऑप्शन में पेश किया गया है-49 kWh और 61 kWh। बड़ी बैटरी के साथ यह SUV एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है, जो इसे लॉन्ग ड्राइव और हाईवे यूज़ के लिए परफेक्ट बनाती है।
इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर से 128 किलोवाट की पावर और 193 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस भी दमदार और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।
ये भी पढ़ें: नए अवतार में आपका दिल जीतने आ रही है नई Continental GT 650, लुक देखकर रह जाएंगे दंग
कीमत ने बनाया इसे बड़ा आकर्षण
बैटरी के साथ Maruti eVitara की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹15.99 लाख रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹20.01 लाख तक जाती है। वहीं BaaS मॉडल में इसे पहले ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया था। यानी बैटरी के साथ यह मॉडल करीब 5 लाख रुपये तक महंगा पड़ता है, लेकिन इसके बदले ग्राहकों को बैटरी ओनरशिप और लॉन्ग टर्म में ज्यादा सुविधा मिलती है।
किन इलेक्ट्रिक SUVs से होगा सीधा मुकाबला
Maruti eVitara को मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतारा गया है, जहां इसका सीधा मुकाबला
Hyundai Creta Electric
MG Windsor
Tata Curvv EV
Mahindra BE 6
Tata Harrier EV
जैसी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। फीचर्स, रेंज और कीमत के संतुलन के साथ eVitara इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।

रायमीन, एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी जैसे विषयों पर लिखने का 3 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं और पाठकों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाती हैं।


