
एक सुंदर बाउल में सजा हुआ पीला पोहा जिसमें पनीर के टुकड़े, हरी मटर, स्प्राउट्स और ऊपर से हरा धनिया और नींबू रखा हुआ है।
Protein Poha: अक्सर कहा जाता है कि दिन की शुरुआत वैसी ही होती है जैसा हमारा नाश्ता होता है। फिटनेस एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट मानते हैं कि नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। इसे केवल पेट भरने का जरिया न मानकर पोषक तत्वों का खजाना होना चाहिए। शरीर की मांसपेशियों (Muscles) के निर्माण, कोशिकाओं की मरम्मत और एक मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए प्रोटीन की भूमिका सर्वोपरि है।
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप सुबह के वक्त उच्च मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और ‘घ्रेलिन’ (भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) का स्तर कम रहता है, जिससे आप पूरे दिन ओवरईटिंग से बचते हैं।
साधारण पोहा को बनाएं एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी

भारतीय रसोई में पोहा एक सदाबहार नाश्ता है, लेकिन आमतौर पर इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। वजन कम करने की राह पर चल रहे लोगों के लिए सिर्फ कार्ब्स काफी नहीं हैं। इस समस्या का समाधान है ‘हाई-प्रोटीन पोहा’। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसकी एक सर्विंग से आपको करीब 16 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है।
इसमें गुड फैट्स, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का ऐसा संतुलन है जो आपके वजन को नियंत्रित करने में किसी चमत्कार से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि आपके साधारण पोहे को सुपर-हेल्दी कैसे बनाया जाए।
ये भी पढ़ें: महंगे फेशियल को भूल जाइए! फ्रीजर में रखी ये 1 चीज रातों-रात चेहरे को बना देगी लोहे जैसा टाइट।
जरूरी सामग्री की सूची
दो लोगों के लिए यह पौष्टिक नाश्ता तैयार करने हेतु आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी –
- आधार: 1 कटोरी पोहा (लगभग 5-6g प्रोटीन)।
- प्रोटीन बूस्टर्स: 100 ग्राम लो-फैट पनीर (18-20g प्रोटीन), 70 ग्राम मूंग स्प्राउट्स और 70 ग्राम उबले हुए हरे मटर।
- तड़का और फ्लेवर: देसी घी, राई, जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च।
- मसाले: हल्दी, लाल मिर्च, चाट मसाला, नमक, और मिठास के लिए हल्का नेचुरल शुगर।
- गार्निशिंग: ताजा हरा धनिया और नींबू का रस।
बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
इसे बनाना बेहद सरल है। सबसे पहले पोहा को धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें और उसमें हल्का नमक व नेचुरल शुगर मिला लें। एक कढ़ाही में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें और राई-जीरे का तड़का लगाएं। अब इसमें कटी हुई सब्जियां (प्याज, शिमला मिर्च) डालकर हल्का भूनें।
इसके बाद इसमें मूंग स्प्राउट्स और मटर मिलाएं। जब सब्जियां हल्की पक जाएं, तब पनीर के क्यूब्स और सूखे मसाले डालें। अंत में भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस और बारीक कटा धनिया छिड़कें। आपका गर्मागर्म हाई-प्रोटीन पोहा परोसने के लिए तैयार है!
ये भी पढ़ें: सुबह का 5 मिनट का ये नुस्खा, पूरे दिन चेहरे पर रखेगा फ्रेशनेस, जानें क्या लगाएं और क्या नहीं!
सावधानी और विशेषज्ञ की राय
किसी भी डाइट प्लान को फॉलो करने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर शरीर की जरूरतें अलग होती हैं। हालांकि यह रेसिपी पूरी तरह से प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक है, फिर भी यदि आप किसी विशेष मेडिकल कंडीशन से गुजर रहे हैं या आपका वजन घटाने का लक्ष्य बहुत बड़ा है, तो अपनी डाइट में किसी भी बड़े बदलाव से पहले एक सर्टिफाइड डाइटिशियन या डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सही जानकारी और सही आहार ही फिटनेस की असली कुंजी है।

तानिया, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अनुभवी लेखिका हैं। जिन्हें क्रिकेट, फिल्में, मूवी रिव्यू, ट्रेंडिंग खबरें, लाइफस्टाइल और बिजनेस जैसे विषयों पर कंटेंट लिखने का 4 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के लिए काम कर रही हैं।


