March 29, 2026
विजय रश्मिका की शादी की शाही सोने की ज्वेलरी

शादी में विजय-रश्मिका का रॉयल गोल्ड ज्वेलरी लुक (Image - Instagram/Deverakonda)

Vijay Rashmika Wedding: उदयपुर में हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में पहनी गई शाही सोने की ज्वेलरी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

Vijay Rashmika Wedding Jewellery: 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी चर्चा का विषय बन गई। जहां आजकल शादियों में सादगी और मिनिमल लुक का ट्रेंड चल रहा है, वहीं इस कपल ने पारंपरिक भारतीय भव्यता को अपनाते हुए हाई-फैशन गोल्स सेट कर दिए। शादी में दोनों के आउटफिट्स जितने आकर्षक थे, उतना ही ध्यान उनकी भारी-भरकम सोने की ज्वेलरी ने खींचा।

सोने की ज्वेलरी ने बटोरी सुर्खियां

शादी में रश्मिका और विजय ने मंदिर शैली की भारी सोने की ज्वेलरी पहनी, जो पारंपरिक भारतीय कारीगरी का जीवंत उदाहरण बनी। मांग टीका, बाजूबंद, पायल से लेकर हार और कमरबंद तक दोनों के गहनों में शाही ठाठ नजर आया। इन गहनों का कुल वजन किलो में बताया जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

ये भी पढ़ें: सिंघम के साथ कॉमेडी करेगी साउथ की ये क्वीन, ‘Golmaal 5’ की नई कास्टिंग ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल!

SHREE Jewellers की 10 महीने की मेहनत

हैदराबाद स्थित SHREE Jewellers के प्रबंध निदेशक अभिषेक अग्रवाल और कौशिक कुमार ने बताया कि इस शाही ज्वेलरी को तैयार करने में पूरे 10 महीने लगे। डिजाइन की कल्पना से लेकर कई दौर की चर्चा, कस्टमाइजेशन, ट्रायल और फाइनल प्रोडक्शन तक हर स्टेप बेहद बारीकी से पूरा किया गया। यह सिर्फ गहने नहीं, बल्कि एक विरासत रचने की प्रक्रिया थी।

विजय देवरकोंडा का शाही लुक

विजय देवरकोंडा का शाही लुक

विजय देवरकोंडा का लुक पूरी तरह शाही अंदाज में सामने आया। बड़े आकार के ईयर स्टड्स, भारी कड़ा, दो लेयर में हार और टखनों में कड़े पहनकर उन्होंने मैक्सिमलिस्ट ट्रेंड को फिर से जिंदा कर दिया। उनके गहनों में हाथी और बाघ की आकृतियां उकेरी गई थीं, जो शक्ति और बुद्धिमत्ता का प्रतीक मानी जाती हैं। नक्शी और रवा डिटेलिंग ने गहनों को ऐतिहासिक फिल्मी लुक दे दिया।

रश्मिका मंदाना की देवी-सी छवि

रश्मिका मंदाना की देवी-सी छवि

रश्मिका मंदाना की ज्वेलरी को दक्षिण भारतीय वास्तुकला से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया। उन्होंने कुल 11 पारंपरिक गहने पहने, जिनमें चोकर, हरम, झुमके, जड़ा बिल्ला, चंपासरालु, हथफूल, माथापट्टी, नथ, चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंद और पायल शामिल थीं। एंटीक मैट फिनिश ने उनके पूरे ब्राइडल लुक को देवी जैसी गरिमा दी।

कारीगरी में दिखी विरासत की झलक

दोनों कलाकारों की ज्वेलरी में डीप नक्शी वर्क और रवा ग्रेनुलेशन का इस्तेमाल किया गया। हर एक डिजाइन मास्टर कारीगरों द्वारा हाथ से तैयार किया गया, जिससे गहनों में गहराई और शाही ठाठ नजर आया। इन गहनों को आने वाली पीढ़ियों तक संभाल कर रखने लायक विरासत के रूप में डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें: सलीम खान की सेहत पर बड़ा खुलासा: सलमान की को-स्टार ने दी खुशखबरी, बताया अब कैसी है हालत!

सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड

आज के दौर में जहां दूल्हे की ज्वेलरी को कम महत्व दिया जाता है, वहीं विजय देवरकोंडा का यह लुक एक नया ट्रेंड सेट करता दिखा। इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल होते ही मैक्सिमलिस्ट ज्वेलरी एक बार फिर फैशन में लौट आई है। फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले वेडिंग सीजन में दूल्हों की ज्वेलरी में भी भारी और शाही डिजाइनों का चलन बढ़ेगा।

खबर शेयर करें: