
मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति | PHOTO: Instagram @surbhijyoti
Surbhi Jyoti Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और भावुक दौर से गुजर रही हैं। पति सुमित सूरी से शादी के करीब डेढ़ साल बाद सुरभि जल्द ही मां बनने वाली हैं। 11 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और इसे अपने जीवन का “सबसे बड़ा एडवेंचर” बताया। इस खुशखबरी के बाद से ही फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
प्रेग्नेंसी में और भी केयरिंग हुए सुमित
सुरभि ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि यह फेज उनकी जिंदगी का बेहद खूबसूरत समय है। उन्होंने कहा कि सुमित पहले से ही बहुत सपोर्टिव और जिम्मेदार पार्टनर रहे हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद वह और ज्यादा केयरिंग और अलर्ट हो गए हैं। सुरभि के शब्दों में, “वो बहुत लविंग और केयरिंग हसबैंड हैं। इस जर्नी में वो हर पल मेरे साथ खड़े हैं और हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रख रहे हैं।”
परिवार में खुशियों की लहर

सुरभि ने बताया कि जैसे ही उन्होंने परिवार वालों को यह खुशखबरी दी, घर का माहौल और भी ज्यादा खुशियों से भर गया। दोनों परिवार छोटे मेहमान के स्वागत को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उनकी मां और सास इस पूरे सफर में उन्हें हर कदम पर सपोर्ट कर रही हैं – अपने अनुभव शेयर करने से लेकर भावनात्मक सहारा देने तक। सुरभि कहती हैं कि उन्हें इस प्यार और सपोर्ट से बहुत ताकत मिलती है।
मूड स्विंग्स और क्रेविंग्स निकलीं मिथक
प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस पर बात करते हुए सुरभि ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स और अजीब-अजीब क्रेविंग्स होंगी, जैसा फिल्मों और सीरियल्स में दिखाया जाता है, लेकिन उनके लिए यह सब एक मिथक साबित हुआ। उन्होंने कहा, “मैं नॉर्मल खाना खा रही हूं, कोई खास क्रेविंग्स नहीं हैं। सब कुछ बहुत सिंपल और नैचुरल चल रहा है।”
चाय से बना दूरी का रिश्ता
सुरभि ने एक दिलचस्प बात शेयर करते हुए बताया कि वह चाय की दीवानी थीं और यह उनकी डेली लाइफ का अहम हिस्सा थी। लेकिन प्रेग्नेंट होते ही उन्होंने खुद-ब-खुद चाय पीना छोड़ दिया। उन्होंने कहा, “डॉक्टर ने मना नहीं किया, बस मन ही नहीं करता। ये बदलाव मेरे लिए और सुमित दोनों के लिए शॉक जैसा था।”
बेबी को लेकर प्यारी सी सोच
बेबी के जेंडर प्रेफरेंस पर बात करते हुए सुरभि ने बेहद खूबसूरत सोच जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ एक हेल्दी बेबी चाहिए, जेंडर से कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि सुमित एक हेल्दी बेबी गर्ल चाहते हैं, लेकिन दोनों की सबसे बड़ी दुआ यही है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो।
गोदभराई पर सरप्राइज प्लान

गोदभराई को लेकर सुरभि ने साफ कहा कि फिलहाल कोई फिक्स प्लान नहीं है। उनके अनुसार, “हम एक-एक दिन जी रहे हैं। हमारी लाइफ में जो भी होता है, वो अचानक होता है। अगर गोदभराई होगी, तो वो भी अचानक ही होगी।” यानी फैंस को यहां भी एक प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है।
मां बनने के बाद भी एक्टिंग नहीं छोड़ेंगी
काम को लेकर सुरभि का नजरिया बेहद मजबूत और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि एक्टिंग उनका लाइफटाइम प्यार है। उनके शब्दों में, “मैं एक्ट्रेस हूं, एक्ट्रेस बनकर जियूंगी और एक्ट्रेस बनकर मरूंगी।” उन्होंने साफ किया कि अगर डिलीवरी के बाद उन्हें अच्छा काम मिला, तो वह जरूर करेंगी। हालांकि बच्चे के टाइम के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी। अगर दोनों चीजें बैलेंस हो सकीं, तो वह मां और एक्ट्रेस – दोनों रोल पूरी खूबसूरती से निभाएंगी।

तानिया, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अनुभवी लेखिका हैं। जिन्हें क्रिकेट, फिल्में, मूवी रिव्यू, ट्रेंडिंग खबरें, लाइफस्टाइल और बिजनेस जैसे विषयों पर कंटेंट लिखने का 4 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के लिए काम कर रही हैं।


