
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा तेज | (Photo: IMDb)
Rashmika-Vijay Wedding: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर इन दिनों शादी की चर्चाएं ज़ोरों पर हैं। सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट पोर्टल्स तक हर जगह सिर्फ एक ही सवाल-क्या वाकई 26 फरवरी को ये स्टार कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है?
रूमर्स से रियलिटी तक: इंटरनेट पर वायरल हुई वेडिंग स्टोरी

हाल ही में सामने आए लीक वेडिंग कार्ड, उदयपुर वेडिंग वेन्यू की खबरें और हैदराबाद स्थित विजय देवरकोंडा के घर की जगमगाती सजावट ने इन अफवाहों को और भी मज़बूत कर दिया है। हालांकि कपल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि कुछ बड़ा होने वाला है।
ये भी पढ़ें: Netflix पर टॉप ट्रेंडिंग बनी ये वेब सीरीज, क्या आप सुलझा पाएंगे इसकी उलझी कहानी?
दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विजय देवरकोंडा का हैदराबाद वाला घर लाइट्स और डेकोरेशन से पूरी तरह सजा हुआ दिखाई दे रहा है। पूरा घर रोशनी से जगमगा रहा है, जिसे देखकर फैंस यह मान रहे हैं कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यही वजह है कि 26 फरवरी की डेट को लेकर चर्चाएं और तेज़ हो गई हैं।
उदयपुर बना शाही शादी का केंद्र

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी उदयपुर के बाहरी इलाके में एक प्राइवेट हिल रिज़ॉर्ट में होने की संभावना है। सबसे ज़्यादा चर्चित नाम ITC Hotels – The Mementos (अरावली रेंज) का है, जो उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जगह पूरी तरह प्राइवेसी के लिए जानी जाती है, जो कपल की इंटीमेट वेडिंग की सोच से मेल खाती है।
इसके अलावा दूसरी संभावित वेन्यू लिस्ट में Raffles Udaipur और Fairmont Udaipur जैसे लग्ज़री रिज़ॉर्ट्स का नाम भी सामने आ रहा है, जो या तो पहाड़ियों में बसे हैं या उदय सागर झील के किनारे स्थित हैं।
ये भी पढ़ें: धोखे के आरोपों के बीच सुनीता आहूजा का बयान: अगर गोविंदा सुधर जाएं तो माफ कर दूंगी!
वायरल हुआ साइन किया हुआ वेडिंग इनवाइट कार्ड
इस हफ्ते की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक साइन किया हुआ वेडिंग इनवाइट वायरल हुआ, जिसमें लिखा था कि रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटी और खास प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे। इनवाइट में यह भी लिखा था कि यह समारोह सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्तों के बीच होगा।
इसके साथ ही रिसेप्शन की डिटेल भी सामने आई
वेडिंग रिसेप्शन:
- तारीख: 04 मार्च 2026
- समय: शाम 7 बजे से
- स्थान: ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स, हैदराबाद
पिछले साल हुई थी सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने पिछले साल 3 अक्टूबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी, जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इस सगाई को भी कपल ने मीडिया से दूर रखा था, जिससे अब शादी की खबरें और भी भरोसेमंद लगने लगी हैं।
गीता गोविंदम से शुरू हुई प्रेम कहानी
रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने डियर कॉमरेड में साथ काम किया। जनवरी 2023 में मालदीव वेकेशन के बाद से इनके डेटिंग रूमर्स तेज़ हो गए थे। पिछले तीन सालों में दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन हमेशा उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा।
ये भी पढ़ें: सलमान के पिता सलीम खान की सेहत पर बड़ा अपडेट: लीलावती अस्पताल का बयान आया सामने!
ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार

भले ही सोशल मीडिया पर वेन्यू, डेट और कार्ड तक लीक हो चुका हो, लेकिन रश्मिका और विजय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फैंस बेसब्री से उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं, जब ये कपल खुद अपनी शादी की खुशखबरी ऑफिशियली शेयर करेगा।

तानिया, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अनुभवी लेखिका हैं। जिन्हें क्रिकेट, फिल्में, मूवी रिव्यू, ट्रेंडिंग खबरें, लाइफस्टाइल और बिजनेस जैसे विषयों पर कंटेंट लिखने का 4 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के लिए काम कर रही हैं।


