Amazon ने भारत में उतारा नया Echo Speaker, घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा साउंड!

Amazon Echo Dot Max और Echo Studio भारत में लॉन्च हो गए हैं। नए स्मार्ट स्पीकर्स में Dolby Atmos, Alexa सपोर्ट, AZ3 चिप और स्मार्ट होम कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

Amazon Echo Dot Max India Launch: ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट होम स्पीकर्स Amazon Echo Dot Max और Echo Studio को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन डिवाइसेज को पहली बार सितंबर 2025 में आयोजित एक ग्लोबल टेक इवेंट में पेश किया था। अब भारतीय यूजर्स के लिए भी ये प्रीमियम स्मार्ट स्पीकर्स उपलब्ध कराए गए हैं। नए डिवाइसेज को बेहतर ऑडियो क्वालिटी, तेज Alexa रिस्पॉन्स और स्मार्ट होम कंट्रोल फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

कीमत और कलर ऑप्शन्स ने बढ़ाई आकर्षण

  • Amazon Echo Dot Max की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये
  • Echo Dot Max तीन कलर ऑप्शन्स एमेथिस्ट, ग्लेशियर व्हाइट और ग्रेफाइट में उपलब्ध।
  • Amazon Echo Studio की कीमत 23,999 रुपये तय।
  • Echo Studio ग्लेशियर व्हाइट और ग्रेफाइट कलर वेरिएंट्स में मिलेगा।
  • दोनों स्मार्ट स्पीकर्स Amazon और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध।
  • प्राइम मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक का ऑफर।
  • खरीदारी पर फ्री डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है।

AZ3 सीरीज चिप्स से मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस

  • AZ3 और AZ3 Pro कस्टम सिलिकॉन चिप्स से लैस।
  • Alexa वेक-वर्ड डिटेक्शन लगभग 50% तक बेहतर।
  • यूजर्स की आवाज को तेजी और सटीकता से पहचानने में सक्षम।
  • स्मार्ट कमांड्स को पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से प्रोसेस करता है।
  • स्मूद और फास्ट स्मार्ट असिस्टेंट एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें: चीन ने कर दिया इंटरनेट का खेल खत्म? अब WiFi नहीं, बल्ब की रोशनी से चलेगा 6G Internet

इसके अलावा, नई चिप्स बातचीत और कमांड्स को बेहतर तरीके से समझने में भी सक्षम हैं, जिससे यूजर्स को स्मूद और तेज स्मार्ट असिस्टेंट एक्सपीरियंस मिलेगा। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होगा जो स्मार्ट होम डिवाइसेज को वॉयस कमांड के जरिए कंट्रोल करना पसंद करते हैं।

स्मार्ट होम कंट्रोल को मिलेगा नया अनुभव

नए Echo डिवाइसेज में Wi-Fi, Zigbee, Thread, Matter और Bluetooth जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल्स का सपोर्ट दिया गया है। इन स्पीकर्स में इन-बिल्ट स्मार्ट होम हब भी मौजूद है, जिसकी मदद से यूजर्स स्मार्ट लाइट्स, एयर कंडीशनर, पंखे और स्मार्ट प्लग जैसे उपकरणों को वायरलेस तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, यूजर्स पांच Echo Dot Max और Echo Studio स्पीकर्स को एक साथ कंपैटिबल Fire TV स्टिक्स से कनेक्ट कर सकते हैं। इससे घर में ‘Alexa Home Theater Experience’ तैयार किया जा सकता है, जो फिल्मों और म्यूजिक सुनने के अनुभव को और शानदार बनाता है।

दमदार ऑडियो क्वालिटी पर कंपनी का फोकस

ऑडियो फीचर्स की बात करें तो Amazon Echo Dot Max में टू-वे स्पीकर सेटअप दिया गया है। इसमें हाई-एक्सकर्शन वूफर और ट्वीटर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह फिफ्थ-जेनरेशन Echo Dot की तुलना में तीन गुना बेहतर बास प्रदान करता है। वहीं, Echo Studio को प्रीमियम ऑडियो सेगमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें Dolby Atmos और स्पेशल ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स को सिनेमेटिक साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। इस डिवाइस में एक वूफर और तीन फुल-रेंज ड्राइवर्स दिए गए हैं। साथ ही इसकी 3D निट फैब्रिक बॉडी इसे प्रीमियम लुक देती है।

ये भी पढ़ें: WiFi Slow होने के पीछे पड़ोसी का हाथ? अभी चेक करें वरना खत्म हो जाएगा पूरा डेटा!

प्राइवेसी फीचर्स पर भी दिया गया जोर

Amazon ने नए Echo डिवाइसेज में प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए डेडिकेटेड माइक्रोफोन टॉगल बटन दिया है। इसकी मदद से यूजर्स जरूरत पड़ने पर माइक्रोफोन को पूरी तरह बंद कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स Alexa ऐप के जरिए अपनी वॉयस रिकॉर्डिंग्स को देख और डिलीट भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यूजर्स की डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए इन फीचर्स को शामिल किया गया है, ताकि स्मार्ट डिवाइसेज का उपयोग अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

खबर शेयर करें: