
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान सैम मर्चेंट संग कोजी हुईं तृप्ति डिमरी। | (Photo: Instagram @tripti_dimri)
Triptii Dimri Dating: बॉलीवुड की ‘नेशनल क्रश’ बन चुकीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपना 32वां जन्मदिन बेहद शानदार अंदाज में मनाया। लेकिन इस बार चर्चा उनके केक या पार्टी की नहीं, बल्कि उनके साथ मौजूद एक खास शख्स की हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज ने इन अफवाहों को हवा दे दी है कि तृप्ति अब सिंगल नहीं हैं। फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ‘लो-की’ रहने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उनके जन्मदिन के खास मौके पर सारा सच सामने आ गया है।
सैम मर्चेंट की ‘स्पेशल विश’ और कोजी पल

इस पूरे चर्चा की शुरुआत हुई सैम मर्चेंट की इंस्टाग्राम स्टोरी से। सैम ने तृप्ति के साथ एक बेहद ‘कोजी’ फोटो शेयर की, जिसमें दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी नजदीकियां और केमिस्ट्री साफ गवाही दे रही है कि उनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। सैम ने न सिर्फ तस्वीर शेयर की, बल्कि तृप्ति को बेहद प्यार भरे अंदाज में विश भी किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
ये भी पढ़ें: Netflix पर इस फिल्म ने आते ही गाड़ा सफलता का झंडा, क्या आपने देखा 2 घंटे 26 मिनट का ये जबरदस्त तमाशा?
इनसाइड वीडियोज ने पक्की की रिश्ते की खबर

पार्टी के अंदर की झलकियां दिखाते हुए सैम ने कई वीडियोज भी पोस्ट किए। एक वीडियो में तृप्ति अपने करीबी दोस्तों के बीच घिरी हुई केक काटती नजर आ रही हैं, और वहीं उनके ठीक बगल में सैम मर्चेंट खड़े होकर उन्हें चियर कर रहे हैं। हालांकि तृप्ति और सैम ने अभी तक अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन इन तस्वीरों ने फैंस को यकीन दिला दिया है कि बॉलीवुड को एक नया पावर कपल मिल गया है।
कौन हैं तृप्ति के सपनों के राजकुमार सैम मर्चेंट?

अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर ये सैम मर्चेंट हैं कौन? आपको बता दें कि सैम पहले मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना चेहरा रह चुके हैं। लेकिन अब वो एक सफल बिजनेसमैन हैं। वो कई नामी रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं और बिजनेस वर्ल्ड में उनका काफी रसूख है। तृप्ति और सैम को अक्सर पहले भी वेकेशन्स पर साथ देखा गया है, लेकिन बर्थडे की इन ताजा तस्वीरों ने उनके ‘सीक्रेट रोमांस’ की पोल पूरी तरह से खोल दी है।
वर्कफ्रंट पर ‘एनिमल’ स्टार का जलवा
तृप्ति डिमरी के करियर की बात करें तो फिल्म ‘एनिमल’ ने उनकी किस्मत बदल दी है। वह रातों-रात सुपरस्टार बन गई हैं और फिलहाल उनके पास बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। जल्द ही वह प्रभास के साथ बड़े बजट की फिल्म ‘स्पिरिट’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। प्रोफेशनल लाइफ में ऊंचाइयां छूने के बाद अब लगता है कि तृप्ति अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश हैं और लाइफ के इस नए चैप्टर को एन्जॉय कर रही हैं।

तानिया, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अनुभवी लेखिका हैं। जिन्हें क्रिकेट, फिल्में, मूवी रिव्यू, ट्रेंडिंग खबरें, लाइफस्टाइल और बिजनेस जैसे विषयों पर कंटेंट लिखने का 4 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के लिए काम कर रही हैं।


