March 30, 2026
निसान ग्रेवाइट बजट एमपीवी भारत लॉन्च

भारत में लॉन्च होने जा रही Nissan Gravite एमपीवी | Image - CarWale

Budget MPV India: भारत में निसान अपनी पहली बजट एमपीवी Nissan Gravite लॉन्च करने जा रही है। फीचर्स, इंजन, कीमत और मुकाबले से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Nissan Gravite Launch India: भारत में कार बाजार लगातार विस्तार कर रहा है और अब Nissan Motor India भी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है। अब तक भारत में निसान की पहचान एसयूवी सेगमेंट में रही है, लेकिन कंपनी पहली बार एमपीवी सेगमेंट में कदम रखने जा रही है।

कल आधिकारिक तौर पर Nissan Gravite को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का मकसद बजट सेगमेंट में उन ग्राहकों को आकर्षित करना है जो कम कीमत में फैमिली कार की तलाश कर रहे हैं।

छोटे सेगमेंट में बड़ी उम्मीदें

निसान की यह नई एमपीवी CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसकी वजह से इसकी लंबाई चार मीटर से कम रहने की उम्मीद है। इस सेगमेंट में पहले से ही किफायती कारों की अच्छी मांग है। कंपनी ने दिसंबर 2025 में इसके डिजाइन को लेकर संकेत दिए थे, जिससे साफ हो गया था कि Gravite को खासतौर पर शहरी और मिडिल-क्लास फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान दिखा ऐसा फीचर जो आज तक किसी मारुति कार में नहीं मिला

एक्सटीरियर में मिलेगा नया लुक

डिजाइन के लिहाज से Nissan Gravite को फ्रेश और मॉडर्न लुक देने की तैयारी है। इसमें नए LED DRLs, रिडिजाइन बंपर, आकर्षक व्हील डिजाइन और बड़े फ्रंट ग्रिल की झलक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नए कलर ऑप्शन भी दिए जाने की संभावना है, जिससे युवा ग्राहकों को यह कार ज्यादा पसंद आ सकती है।

फीचर्स में दिखेगा प्रीमियम टच

फीचर्स में दिखेगा प्रीमियम टच

फीचर्स की बात करें तो Gravite में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, वायरलेस चार्जिंग पैड और कूल्ड ग्लोवबॉक्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। बजट एमपीवी सेगमेंट में इतने फीचर्स इसे एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं।

इंजन और ट्रांसमिशन का दम

निसान की ओर से Gravite में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यही इंजन पहले से Renault India की एमपीवी Renault Triber में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस इंजन से करीब 72 हॉर्स पावर और 96 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलने की संभावना है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जा सकता है, जिससे यह कार शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त साबित होगी।

ये भी पढ़ें: 3 लाख रुपये की डाउन पेमेंट और MG ZS EV आपकी! बेस वेरिएंट पर कितनी बनेगी मंथली किश्त?

बजट ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी

Nissan Gravite को भारत में 21 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के साथ ही इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा होगा। ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह बजट फैमिली कार चाहने वालों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन सकती है।

बाजार में किनसे होगा सीधा मुकाबला

बजट एमपीवी सेगमेंट में Nissan Gravite का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki India की Maruti Ertiga और रेनो ट्राइबर जैसी लोकप्रिय एमपीवी से होगा। दोनों ही कारें पहले से बाजार में मजबूत पकड़ रखती हैं। ऐसे में Gravite के लिए सबसे बड़ी चुनौती फीचर्स, कीमत और माइलेज के संतुलन के जरिए ग्राहकों को अपनी ओर खींचना होगा।

खबर शेयर करें: