
₹64,900 में लॉन्च हुआ iPhone 17e, अब 256GB बेस स्टोरेज | (Image - Apple Web)
Apple iPhone 17e Launch in India: Apple ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iPhone 17e आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 17 सीरीज का यह सबसे किफायती मॉडल है, लेकिन फीचर्स के मामले में कंपनी ने इसे काफी पावरफुल बना दिया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹64,900 रखी गई है।
यह पिछले साल के बेस मॉडल से ₹5,000 महंगा जरूर है, लेकिन इस बार कंपनी ने बेस स्टोरेज को दोगुना कर दिया है। अब 128GB की जगह सीधे 256GB स्टोरेज से शुरुआत हो रही है। प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू होंगे और बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी। यह डिवाइस ब्लैक, व्हाइट और नए सॉफ्ट पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध रहेगा।
A19 चिप और परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार

iPhone 17e में नई A19 चिप दी गई है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर iPhone 11 की तुलना में लगभग दोगुना CPU परफॉर्मेंस देता है। साथ ही पावर एफिशिएंसी भी पहले से बेहतर है, जिससे बैटरी बैकअप मजबूत होता है।
ये भी पढ़ें: बिना स्क्रीन गार्ड के सुरक्षित रहेगा डेटा! Samsung S26 Ultra का ‘मैजिक’ फीचर पड़ा iPhone पर भारी
इसमें नया C1X मॉडेम भी शामिल किया गया है, जिसे पहले वाले C1 से दो गुना तेज और ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट बताया गया है। बैटरी लाइफ की बात करें तो यह डिवाइस 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी प्रतिस्पर्धी बनाता है।
MagSafe और चार्जिंग टेक्नोलॉजी में बदलाव
इस बार ‘e’ मॉडल में भी MagSafe सपोर्ट जोड़ा गया है। Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ यह 15W तक की स्पीड देता है, जो पिछली जनरेशन के 7.5W से दोगुना है। USB-C पोर्ट के जरिए फास्ट वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है।
Apple के अनुसार 20W या उससे अधिक के एडॉप्टर से फोन लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। यह अपग्रेड उन यूजर्स के लिए खास है जो तेज चार्जिंग और वायरलेस एक्सेसरी सपोर्ट चाहते हैं।
सैटेलाइट फीचर्स से बढ़ी सुरक्षा

iPhone 17e में इमरजेंसी SOS, रोडसाइड असिस्टेंस और सैटेलाइट के जरिए मैसेजिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। Find My ऐप अब सैटेलाइट के माध्यम से लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है, जो ट्रैवल के दौरान बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन इलाकों में मददगार है जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर या अनुपलब्ध रहता है।
स्टोरेज ऑप्शन और वेरिएंट्स
सबसे बड़ा बदलाव स्टोरेज में देखने को मिला है। अब बेस मॉडल 256GB से शुरू होता है। इसके अलावा 512GB वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹84,999 रखी गई है। यानी हाई-स्टोरेज की जरूरत रखने वाले यूजर्स के लिए भी पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। Apple का यह कदम उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं और ज्यादा डेटा स्टोर करते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले की खासियतें
डिजाइन की बात करें तो iPhone 17e का लुक काफी हद तक पहले जैसा ही रखा गया है। इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम और IP68 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंस मिलता है। फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1200 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें: Vivo की नई तकनीक ने उड़ाए होश, 12,000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लीक हुए फीचर्स!
स्क्रीन पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन है, जिससे स्क्रैच रेजिस्टेंस और ग्लेयर कंट्रोल बेहतर होता है। हालांकि इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट ही दिया गया है, यानी ProMotion सपोर्ट उपलब्ध नहीं है।
48MP Fusion कैमरा और 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग

इस बार ‘e’ मॉडल में भी 48MP Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है। यह हाई-रेजोल्यूशन फोटो के साथ 2x ऑप्टिकल क्वालिटी टेलीफोटो सपोर्ट करता है। यूजर्स 48MP फुल रेजोल्यूशन या 24MP डिफॉल्ट मोड में तस्वीरें ले सकते हैं। पोर्ट्रेट मोड में नेक्स्ट-जनरेशन डेप्थ कैप्चर तकनीक दी गई है, जो इंसान, डॉग और कैट को ऑटोमैटिक पहचानती है।
फोटो क्लिक करने के बाद भी बैकग्राउंड ब्लर एडजस्ट किया जा सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग 4K Dolby Vision में 60fps तक सपोर्ट करती है। इसके साथ Spatial Audio और विंड नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

रायमीन, एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी जैसे विषयों पर लिखने का 3 वर्षों का अनुभव है। वह Hind 24 के साथ जुड़ी हुई हैं और पाठकों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाती हैं।


