क्या इंसान बन जाएंगे AI के गुलाम? Google DeepMind CEO की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

Google DeepMind के CEO डेमिस हसबिस ने AI के भविष्य को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। जानिए उन्होंने AGI, AI सुरक्षा, मशीनों की बढ़ती क्षमता और AI के नाम पर हो रही टेक कर्मचारियों की छंटनी पर क्या कहा।

Google DeepMind CEO: गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसबिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि दुनिया ऐसे दौर के करीब पहुंच रही है जहां AI इंसानों से अधिक समझदार हो सकता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) के आने से पहले दुनिया के पास तैयारी के लिए अब केवल कुछ साल ही बचे हैं।

सिंगुलैरिटी के करीब पहुंच रही दुनिया

हाल ही में आयोजित एक कंपनी इवेंट में हसबिस ने कहा कि मानवता “सिंगुलैरिटी” के मुहाने पर खड़ी है। सिंगुलैरिटी उस स्थिति को कहा जाता है जब मशीनें इंसानी बुद्धिमत्ता से आगे निकल जाती हैं। उनके मुताबिक, AI तकनीक तेजी से विकसित हो रही है और आने वाले वर्षों में इसका प्रभाव हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Instagram में आया पेड प्लान, जानिए कितने रुपये में मिलेंगे ये खास फीचर्स

AI एजेंट्स होंगे भविष्य की झलक

हसबिस ने कहा कि अगले एक साल में आने वाले AI एजेंट्स भविष्य के अधिक शक्तिशाली AI सिस्टम का केवल एक ट्रेलर होंगे। उनका मानना है कि यह तकनीक आगे चलकर और अधिक सक्षम होगी, इसलिए सरकारों, नीति निर्माताओं और अर्थशास्त्रियों को अभी से इसकी सुरक्षा और प्रभावों पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

AI खुद भी सीख रहा है बेहतर बनना

उन्होंने बताया कि फिलहाल AI पूरी तरह से खुद को विकसित करने की स्थिति में नहीं पहुंचा है, लेकिन इसमें सीमित स्तर पर सेल्फ-इम्प्रूवमेंट की क्षमता दिखाई देने लगी है। AI की मदद से सॉफ्टवेयर इंजीनियर पहले की तुलना में कम समय में अधिक और बेहतर कोड तैयार कर पा रहे हैं, जिससे तकनीक के विकास की गति और तेज हो रही है।

AI के नाम पर छंटनी पर जताई नाराजगी

AI के नाम पर छंटनी पर जताई नाराजगी

टेक इंडस्ट्री में जारी कर्मचारियों की छंटनी पर भी डेमिस हसबिस ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि AI का हवाला देकर इंजीनियरों की नौकरी खत्म करना सही रणनीति नहीं है। उनके अनुसार, यदि AI की वजह से डेवलपर्स की उत्पादकता तीन से चार गुना बढ़ रही है, तो कंपनियों को अपने काम का विस्तार करना चाहिए, न कि कर्मचारियों की संख्या कम करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: AC खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लें कौन-सा रहेगा आपके लिए बेस्ट, जो दुकानदार नहीं बताएगा

टैलेंटेड इंजीनियरों के लिए दिया खुला न्योता

हसबिस ने कहा कि जो कंपनियां कुशल इंजीनियरों को नौकरी से निकाल रही हैं, उन्हें Google DeepMind जैसे संस्थानों में नए अवसर मिल सकते हैं। उनके मुताबिक, दवा खोज, गेम डिजाइन और कई अन्य क्षेत्रों में ऐसे लाखों आइडिया हैं, जिन पर अनुभवी इंजीनियर काम कर सकते हैं।

खबर शेयर करें: