March 29, 2026
rrb alp recruitment 2026 11127 posts

भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर सीधी भर्ती..

RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Railway Assistant Loco Pilot Jobs: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए साल 2026 की शुरुआत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। रेल मंत्रालय की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी गई है।

इस फैसले के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। लंबे समय से रेलवे में स्थायी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर साबित होने वाली है।

जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आरआरबी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होते ही योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें ताकि आवेदन की तारीख, परीक्षा शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारियां मिस न हों।

जोन वाइज पदों का पूरा ब्योरा

इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11,127 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आरआरबी द्वारा जोन वाइज पदों का विवरण भी साझा किया गया है, जिससे अभ्यर्थी अपने जोन के अनुसार आवेदन की रणनीति बना सकें। अलग-अलग जोनों में पदों की संख्या अलग होगी, जिससे स्थानीय उम्मीदवारों को भी बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

जोनपदों की संख्या
मध्य रेलवे (Central Railway)1400
पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway)700
पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway)1625
पूर्व रेलवे (Eastern Railway)608**
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway)457
पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway)105
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway)1276
उत्तर रेलवे (Northern Railway)740
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway)600
दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway)674
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway)200
दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway)1531
दक्षिण रेलवे (Southern Railway)250
दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway)200
पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway)541
पश्चिम रेलवे (Western Railway)214
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW)06*

योग्यता और शैक्षणिक मानदंड

आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास आईटीआई प्रमाणपत्र या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। तकनीकी योग्यता के चलते यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार में नौकरियों की बरसात, होमगार्ड के 13,500 पदों पर बम्पर भर्ती!

आयु सीमा और आरक्षण में छूट

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। इसके अलावा अन्य आरक्षित वर्गों और भूतपूर्व सैनिकों को भी नियमानुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क की जानकारी

आवेदन शुल्क की जानकारी

आवेदन करते समय सामान्य और अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया के कई चरण

आरआरबी एएलपी भर्ती में चयन प्रक्रिया को कई चरणों में पूरा किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले सीबीटी-1 और सीबीटी-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण (ME) से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 608 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल!

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट का पद न केवल एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी है, बल्कि इसमें स्थिर करियर, आकर्षक वेतन और प्रमोशन की अच्छी संभावनाएं भी मिलती हैं। इस भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और रेलवे के संचालन में भी मजबूती आएगी। जो उम्मीदवार लंबे समय से रेलवे की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह मौका जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है।

खबर शेयर करें: