CBI Apprentice Vacancy 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव हासिल करना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
ग्रेजुएट युवाओं के लिए अवसर
इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 4500 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) की आधिकारिक वेबसाइट (nats.education.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पत्र और शुल्क जमा करना आवश्यक होगा।
ये भी पढ़ें: AIIMS में 1484 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रुप बी और सी के लिए बड़ा मौका, जानिए पूरी डिटेल
योग्यता और आयु सीमा
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान या सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आयु की गणना 31 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क की जानकारी

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 944 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों को 236 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद आवेदन पत्र जमा करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
- भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें: यूपी में शिक्षक भर्ती की बाढ़: UPESSC करेगा 60,000 शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरी डिटेल
चयन प्रक्रिया क्या होगी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट देना होगा। इसके बाद तैयार की जाने वाली अंतिम सूची में शामिल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की अप्रेंटिसशिप अवधि 12 महीने की होगी।

दानियाल, एक अनुभवी मल्टीमीडिया पत्रकार हैं। Hind 24 की डिजिटल डेस्क पर सीनियर पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। Hind 24 पर तेज और विश्वसनीय अपडेट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।






