March 29, 2026
CBSE 10वीं छात्र परीक्षा के बाद चर्चा करते हुए

CBSE 10वीं के छात्रों को मिलेगा दोबारा परीक्षा का मौका | (फोटो- PTI)

Educatio News: CBSE 10वीं का मैथ्स पेपर खराब होने पर छात्र दूसरे सत्र की परीक्षा देकर अपने रिजल्ट में सुधार कर सकेंगे।

CBSE 10th Re-Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है। मैथमेटिक्स और होम साइंस के पेपर संपन्न हो चुके हैं। लाखों छात्रों का कहना है कि उनका गणित का पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं गया, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। लेकिन बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत छात्रों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बोर्ड ने इस साल छात्रों को रिजल्ट सुधारने का सुनहरा अवसर दिया है।

खराब पेपर के बाद भी मिलेगी उम्मीद की किरण

खराब पेपर के बाद भी मिलेगी उम्मीद की किरण

CBSE ने 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो सत्र (Two Session System) में आयोजित करने का फैसला किया है। इसका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा। अगर किसी छात्र का मैथ्स या किसी अन्य विषय का पेपर खराब हो गया है, तो वह दूसरे सत्र में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकता है। यह सिस्टम खास तौर पर छात्रों के मानसिक दबाव को कम करने और उन्हें दूसरा मौका देने के लिए लागू किया गया है।

ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 परीक्षा की डेट शीट जारी, अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने जारी की ‘सीक्रेट’ गाइडलाइन।

रिजल्ट के बाद मिलेगा दूसरा मौका

पहले सत्र की सभी परीक्षाएं पूरी होने के बाद अप्रैल 2026 में रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र उन विषयों की दोबारा तैयारी कर सकेंगे जिनमें उन्हें कम अंक मिले हैं। फिर वे दूसरे सत्र की बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और तनावमुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

छात्र खुद चुन सकेंगे विषय

छात्र खुद चुन सकेंगे विषय

CBSE के नियमों के अनुसार, रिजल्ट आने के बाद छात्र अधिकतम 3 विषयों का चयन करके दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा जिन छात्रों की कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री आएगी, उन्हें भी दूसरे सत्र में परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिलेगा। यानी अब फेल होने का डर नहीं, बल्कि सुधार का पूरा मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: कल से यूपी बोर्ड की परीक्षा, देरी से पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री; 8033 केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम

दूसरे सत्र की संभावित तारीखें

CBSE की योजना के अनुसार:

  • पहले सत्र का रिजल्ट: अप्रैल 2026
  • दूसरे सत्र के लिए आवेदन: अप्रैल 2026 के बाद
  • दूसरे सत्र की परीक्षा: 5 मई 2026 से 20 मई 2026 (संभावित)
  • फाइनल रिजल्ट: जून 2026
  • ऑफिशियल डेटशीट: अप्रैल 2026 में रिजल्ट के बाद जारी होने की संभावना
खबर शेयर करें: