
यूपी में देर रात जली होलिका | Image Social Media
Holika Dahan In UP: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोमवार देर रात 12 बजे के बाद होलिका दहन शुरू हो गया। हालांकि, कुछ स्थानों पर आज शाम को भी होलिका जलाई जाएगी। इस बार होलिका दहन की तिथियों में बदलाव चंद्रग्रहण की वजह से हुआ है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण और सूतक काल के कारण होली के मुख्य कार्यक्रम कल 4 मार्च को आयोजित होंगे।
साल का पहला चंद्रग्रहण

इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार, 3 मार्च 2026 को पड़ रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय होने से पूर्व ग्रहण शुरू होने के कारण भारत के अधिकांश हिस्सों में इसका प्रारंभ दिखाई नहीं देगा, लेकिन मोक्ष केवल कुछ क्षेत्रों में ही नजर आएगा। यह ग्रहण सूर्य की राशि सिंह और पूर्वा फागुनी नक्षत्र में होगा।
ये भी पढ़ें: तरक्की के रंग, खुशियों के संग: Akhilesh Yadav ने दी होली की बहुरंगी शुभकामनाएं
ग्रहण के समय मंदिर प्रवेश और मूर्ति स्पर्श वर्जित
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि ग्रहण काल में मंदिर में प्रवेश, मूर्ति स्पर्श, भोजन और यात्रा करना वर्जित है। केवल बच्चे, वृद्ध और रोगी अति आवश्यक होने पर भोजन कर सकते हैं। ग्रहण के समय इस्तेमाल होने वाली दूध, दही और घी जैसी सामग्री में तुलसी या कुश का पत्ता रखकर ही प्रयोग करना चाहिए। ग्रहण मोक्ष के बाद पानी ताजा ले लेना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान धारदार वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
चंद्रग्रहण के दौरान ज्योतिषीय उपाय

ग्रहण के दौरान ओम नमः शिवाय का जप, इष्ट देव का स्मरण और विशेष चंद्र मंत्रों का उच्चारण करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ज्योतिषों के अनुसार यह उपाय मानसिक शांति और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें: यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को मिला मुफ्त सिलेंडर; सब्सिडी सीधे खाते में!
किन राशियों को चंद्रग्रहण के दौरान रखनी चाहिए सावधानी
कर्क: धन और परिवार से जुड़े मामलों में विवाद या आर्थिक हानि का खतरा।
सिंह: जीवनसाथी के साथ तनाव, मानसिक उलझन, संतान की सेहत पर ध्यान।
कन्या: स्वास्थ्य पर सतर्कता और अतिरिक्त खर्च।
मीन: शत्रु बढ़ सकते हैं, उधार लेन-देन से बचें।
शुभकार्य वर्जित, होली पर प्रभाव
ज्योतिषविदों और खगोलशास्त्रियों के अनुसार, यह खग्रास चंद्रग्रहण होली पर भी असर डालेगा। मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे, मूर्ति स्पर्श वर्जित रहेगा और शुभकार्य से बचना होगा। यही कारण है कि इस वर्ष होलिका दहन एक दिन पहले करना पड़ा।

दानियाल, एक अनुभवी मल्टीमीडिया पत्रकार हैं। Hind 24 की डिजिटल डेस्क पर सीनियर पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। Hind 24 पर तेज और विश्वसनीय अपडेट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


