March 31, 2026
AI Impact Summit 2026 में निवेश समझौते

AI Impact Summit में भारत को मिला अरबों डॉलर का निवेश (PTI photo)

AI Impact Summit: AI Impact Summit 2026 में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी दिग्गज कंपनियों ने भारत में डेटा सेंटर, AI फैक्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अरबों डॉलर के निवेश का ऐलान किया है।

AI Impact Summit 2026: भारत में आयोजित AI Impact Summit 2026 का चौथा दिन देश के टेक भविष्य के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस समिट में दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और AI मॉडल डेवलपमेंट को लेकर अरबों डॉलर के निवेश का ऐलान किया। इससे भारत न सिर्फ एशिया, बल्कि ग्लोबल लेवल पर AI हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात

पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात
AI Impact Summit 2026 से पहले पीएम मोदी से मुलाकात करते गूगल CEO सुंदर पिचाई (फोटो : ANI)

समिट के दौरान सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में गूगल ने अगले पांच वर्षों में भारत में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने का ऐलान किया। इस निवेश का मकसद भारत में AI रिसर्च, डेटा प्रोसेसिंग और क्लाउड टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है।

गूगल बनाएगा देश का पहला बड़ा AI हब

Google का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश के विशाखपटनम में बनने वाला मेगा AI डेटा सेंटर होगा। यहां AI मॉडल ट्रेनिंग, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और क्लाउड सर्विसेस की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस AI हब से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत टेक्नोलॉजी सपोर्ट मिलेगा।

भारत बनेगा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का आधार

Microsoft ने घोषणा की है कि वह ग्लोबल साउथ में अगले चार वर्षों के दौरान 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी पहले ही भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान कर चुकी है। इस निवेश से भारत में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, AI स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल सर्विसेस को मजबूती मिलेगी।

भारत में तैयार होगा हाई-एंड AI कंप्यूटिंग हब

Nvidia के साथ मिलकर Yotta Data Services देश में अत्याधुनिक AI कंप्यूटिंग हब तैयार करेगी। इसमें एनवीडिया के लेटेस्ट AI चिप्स का इस्तेमाल होगा। योट्टा इस प्रोजेक्ट के लिए 2 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की योजना बना रही है और अपने विस्तार के लिए करीब 1.2 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें: सहरी-इफ्तार का पूरा टाइम टेबल!

L&T के साथ बनेगी भारत की पहली मेगा AI फैक्ट्री

एनवीडिया भारत में एक मेगा AI फैक्ट्री स्थापित करने के लिए Larsen & Toubro के साथ पार्टनरशिप की तैयारी कर रही है। इस साझेदारी के तहत अरबों डॉलर का निवेश किया जाएगा, जिससे भारत में AI हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को नई दिशा मिलेगी।

भारतीय स्टार्टअप Neysa AI की बड़ी उड़ान

भारतीय AI इंफ्रास्ट्रक्चर स्टार्टअप Neysa AI ने 1.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,000 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है। इस फंडिंग में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी Blackstone ने भी निवेश किया है। Neysa सीधे AI ऐप्स या चैटबॉट नहीं बनाती, बल्कि बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करती है, जिससे आने वाले वर्षों में भारत की AI क्षमता कई गुना बढ़ सकती है।

भारत को क्या मिलेगा इन मेगा डील्स से?

इन मेगा इनवेस्टमेंट डील्स से भारत में लाखों नई नौकरियां पैदा होने की संभावना है। डेटा सेंटर, AI रिसर्च लैब और चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स खुलने से देश का टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम और मजबूत होगा। साथ ही भारतीय स्टार्टअप्स को ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा, जिससे भारत भविष्य में AI की दुनिया में लीडर बन सकता है।

खबर शेयर करें: