
लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलीम खान (Image - FB/@BeingSalmanKhan)
Salim Khan Health Update: राइटर सलीम खान की तबीयत 17 फरवरी की सुबह अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 8:30 बजे उनके पारिवारिक चिकित्सक डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए।
वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान
अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि सलीम खान फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह की गंभीर जटिलता फिलहाल सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर टूटा ‘Border 2’ और ‘Mardaani 3’ का दम! क्या ये फिल्में अब हो पाएंगी सफल?
सर्जरी की खबरों पर अस्पताल का स्पष्टीकरण
मीडिया में आई उन रिपोर्टों पर लीलावती अस्पताल ने विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि सलीम खान की ब्लीडिंग के बाद सर्जरी की गई है। अस्पताल ने साफ तौर पर कहा कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। प्रशासन के मुताबिक, मरीज की हालत स्थिर है और एहतियातन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी क्लिनिकल कंडीशन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
परिवार की मौजूदगी

अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही बेटे सलमान खान और अरबाज खान तुरंत अपने पिता से मिलने पहुंचे। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से सलीम खान की सेहत को लेकर जानकारी लेते नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, परिवार की ओर से यह बताया गया है कि सलीम खान की हालत स्थिर है, हालांकि फिलहाल वे बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: 25 साल का सूखा खत्म! शाहरुख की ‘किंग’ से इस सुपरस्टार का होगा जबरदस्त पुनर्जन्म, लुक देखकर उड़ जाएंगे होश!
इंडस्ट्री से मिलने पहुंचे करीबी दोस्त
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां उनका हालचाल जानने पहुंचीं। उनके पुराने दोस्त जावेद अख्तर अस्पताल पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इसके अलावा संजय दत्त, डेविड धवन और अतुल कुलकर्णी भी उनसे मिलने पहुंचे। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
डॉक्टरों की टीम कर रही है लगातार निगरानी

लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान को आपातकालीन चिकित्सा देने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया। उनकी देखरेख में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन की एक विशेष टीम लगी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर हर मेडिकल पैरामीटर पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
अस्पताल प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि सब कुछ सामान्य रहा तो सलीम खान को कल अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। हालांकि डॉक्टरों की अंतिम अनुमति के बाद ही डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दानियाल, एक अनुभवी मल्टीमीडिया पत्रकार हैं। Hind 24 की डिजिटल डेस्क पर सीनियर पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। Hind 24 पर तेज और विश्वसनीय अपडेट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


